spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

RAIN ALERT : 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी…देखें

Date:

spot_img
spot_img
Kohramlive Desk : मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट रहा, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो गई। IMD का कहना है कि बुधवार को इस उमस से राहत मिलने के आसार हैं और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बस्तर क्षेत्र के लिए आरेंज अलर्ट व रायपुर सहित 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह पूरा सप्ताह थोड़ा राहत भरा रहने के आसार हैं।
संभावना जताई जा रही है कि एक मई से गर्मी में बढोतरी शुरू होगी। मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाने की वजह से उमस भी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज थोड़ा बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला भी जारी है, इसके चलते ही बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने व हल्की वर्षा के आसार हैं।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

पाली 3 सेमी, तखतपुर 2 सेमी, जांजगीर 2 सेमी, ओरछा 2 सेमी, भैसथान 1 सेमी, कांकेर 1 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, ये बोल गये… देखें

New Delhi : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: