spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर के कारोबारी की वाराणसी में मौ’त, सांसद नीरज शेखर के थे साले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : झारखंड के कारोबारी पवन कुमार सिंह की वाराणसी के ट्रेड फैसिलिटी सेंटर के एक गेस्ट हाउस में मौत हो गई। 47 साल के पवन जमशेदपुर के मारगो आजाद नगर ईस्ट के रहनेवाले थे। पवन पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के साले थे। बताया जा रहा है कि उनकी मौत खिड़की से पैर फिसलकर नीचे गिरने से हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। है। बीते कल वह अपने दोस्तों के साथ काम के सिलेसिले में इस होटल में आए थे। वे तीसरी मंजिल के कमरा नंबर 307 में रुके थे।

घटना के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार पवन बीते कल अपने दोस्त जमशेदपुर के रणजीत कुमार सिंह, बिहार सारण के नवीन कुमार सिंह और झारखंड के सोनारी के जयंत कुमार सिंह के साथ वाराणसी गये थे। वे सभी  वाराणसी में शिवपुर इलाके के ट्रेड फैसिलिटी सेंटर के गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 306 और 307 में रुके थे। ये कमरे तीसरी मंजिल पर है। पवन और उनके साथियों को आज बनारस में कुछ ठेकेदारों से मिलना था। सुबह सभी इसी मीटिंग के लिए तैयार हो रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी का फोन आया। बात करते-करते पवन खिड़की के पास चले गये। बात करते हुए न जाने कब उनका बैलेंस बिगड़ा और वे धड़ाम से नीचे जा गिरे। तेज आवाज सुनकर गार्ड दौड़े और शोर मचाया। आनन-फानन में लहुलुहान पवन को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक दम तोड़ चुके थे। खबर पाकर घरवाले बनारस के लिए रवाना हो चुके है। परिवार में पत्नी और दो बेटे के अलावा मां-पिता और भाई हैं।

वहीं पूछताछ में पवन के दोस्तों ने बताया कि कल रात सभी ने शराब पी थी। उनमें से पवन ने ज्यादा शराब पी थी। सुबह वो उठे, तो नशा पूरी तरह से उतरा नहीं था। इसके बाद यह हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें : स्थानीय भाषाओं का प्रचार-प्रसार कर रही हेमंत सरकार, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :पटना से रांची आ रही बस का भयानक एक्सीडेंट…

इसे भी पढ़ें :बालू ले जा रहे ट्रैक्टर का बिगड़ा बैलेंस, फिर जो हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :कलह बन गया काल, पत्नीहंता गिरफ्तार…

इसे भी पढ़ें :डुगडुगी बजा वांटेड के घर साटा इश्तेहार, देखें कहां…

इसे भी पढ़ें :भाई की कमाई से जलन, भौजाई के साथ किया कांड… देखें क्या

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में माफियाओं की कमर तोड़ने की खुली छूट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...