spot_img
spot_img

इस दिन शुरू होगी रांची टू पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां जानें रूट मैप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : रांची से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत जल्द ही हो जाएगी। वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे की ओर से दो अलग-अलग समय सारिणी का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। जल्द ही इस पर रेलवे बोर्ड की ओर से अंतिम निर्णय ले लिए जाने की संभावना है। पहली समय सारिणी के अनुसार पटना से ट्रेन सुबह 6.35 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.20 बजे हटिया पहुंचेगी। वहीं हटिया से ट्रेन दोपहर 2 बजे खुलेगी और रात 8.25 बजे पहुंचेगी। दूसरी समय सारिणी के अनुसार हटिया से यह ट्रेन सुबह 7.55 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.20 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं पटना से ट्रेन दोपहर 3.25 बजे खुलेगी और रात 9.50 बजे हटिया पहुंचेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन से पटना से रांची तक के सफर में करीब 2 घंटे की बचत हो सकेगी। बता दें की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत आज यानि 25 अप्रैल से होने वाली थी, लेकिन किसी तकनीकी कारण से परिचालन को शुरू नहीं किया जा सका। उम्मीद कि जा रहा है की मई के अंतिम सप्ताह में परिचालन को शुरू कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन का परिचालन हजारीबाग टाउन होकर किया जाएगा।लेकिन अब ट्रेन टाटीसिल्वे, बड़काकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, गया और जहानाबाद होते पटना पहुंचेगी। रांची से पटना तक के सफर में करीब 2 घंटे की कटौती होगी। यानी अब केवल छह घंटे में यात्री पटना से रांची पहुंच सकेंगे।

पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। वर्तमान में इस ट्रेन के रख-रखाव का प्रस्ताव पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर है। जबकि ट्रेन की प्राइमरी मेंटेनेंस रांची के हटिया में किया जाएगा। रेलवे ने दक्षिण मध्य रेल के अधिकारियां को वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। इसे देखते हुए इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन को चलाने के लिए लोको पायलट और क्रू मेंबर का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।

100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

पटना-गया रेल खंड पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो सकता है। इस ट्रेन के परिचालन को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

इसे भी पढ़ें :बालू ले जा रहे ट्रैक्टर का बिगड़ा बैलेंस, फिर जो हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :कलह बन गया काल, पत्नीहंता गिरफ्तार…

इसे भी पढ़ें :डुगडुगी बजा वांटेड के घर साटा इश्तेहार, देखें कहां…

इसे भी पढ़ें :भाई की कमाई से जलन, भौजाई के साथ किया कांड… देखें क्या

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में माफियाओं की कमर तोड़ने की खुली छूट

इसे भी पढ़ें :कब्र खोदकर निकाली गई अफसाना की डेड बॉडी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :LIC Policy रखने वालों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या

इसे भी पढ़ें :ICICI Bank इंवेस्टर्स को देगा सौगात, देखें क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...