Kohramlive : देश के सीनियर सिटीजन्स यानी वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में फिर से छूट मिलेगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका ऐलान किया है। इसके साथ ही पात्रता मानदंड में भी बदलाव को लेकर बात चल रही है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड सीनियर सिटीजन्स के लिए आयु सीमा में बदलाव करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा टिकट पर मिल रही रियायतों को सिर्फ कुछ कैटेगरी तक ही सीमित रखा जाएगा।
53 फीसदी मिलता है डिस्काउंट
रेल मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में सफर करने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों को किराए पर औसतन 53 फीसदी का डिस्काउंट मिलता है। इसके साथ ही दिव्यांगजनों, स्टूडेंट्स और मरीजों को इस छूट के अलावा भी कई तरह की रियायतें मिलती हैं।
लोकसभा में की गई घोषणा
लोकसभा में रेलमंत्री से रेलवे कंसेशन को लेकर के सवाल किया गया कि क्या रेलवे फिर से ट्रेन टिकटों पर छूट की सुविधा देगा। इस पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2019-20 में रेलवे ने पैसेंजर टिकट पर 59,837 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है। इसके अलावा संसद से जुड़ी स्थायी समीति ने स्लापर और थर्ड एसी में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट में कंसेशन देने का सुझाव दिया है।
इसे भी पढ़ें : खूंखार जानवर मार दिया किरण को, बाघ या तेंदुआ, खोज रही PTR
इसे भी पढ़ें :मां की अर्जी पर कब्र से निकाली गई बेटे की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज
इसे भी पढ़ें :आर्केस्ट्रा के बहाने बाहर से बुलाई जाती थी लड़कियां, फिर कराया जाता था महापाप
इसे भी पढ़ें :बेवकूफ बना रही, यह बोल लड़की का हाथ पकड़ लिया, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :लगाम बेलगाम हो गया, रात के अंधेरे में कोयला तस्करी
इसे भी पढ़ें :48 छात्रों को ले जा रही बस पलटी, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें :Mobile Blast: मोबाइल में गेम खेलता बच्चा पहुंच गया हॉस्पिटल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री, अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली














