spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सरना आदिवासी धर्म कोड को लेकर Rail-Road जाम

Date:

spot_img
spot_img

रांची : सरना आदिवासी धर्म कोड को लेकर Rail-Road जाम : झारखंड विधानसभा से सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। आदिवासी संगठनों ने इसे लागू करने को लेकर 30 नवंबर की डेडलाइन दी थी। इसके बाद इन्होंने रेल-रोड जाम की चेतावनी दी गई थी। पूरे राज्य में छह दिसंबर रविवार को रेल-रोड जाम प्रदर्शन किया जा रहा है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद सहित अन्य जगहों पर विरोध-प्रदर्शन जारी है।

दो ट्रेनों का मार्ग रेलवे ने बदला

सरना धर्म कोड लागू करने की मांग पर पश्चिम बंगाल स्थित कांटाडीह स्टेशन पर रेल लाइन जाम करने के कारण दो ट्रेनों का मार्ग रेलवे ने बदला है। टाटा दानापुर सुपर एक्सप्रेस और पुरी दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को पुरुलिया के बजाय चांडिल से कोटशिला होकर चलाने का आदेश रेलवे जोन से सुबह में आया है। इससे दानापुर की ट्रेन आद्रा नहीं जाएगी। इधर, करनडीह में रोड जाम के कारण आवागमन ठप हो गया है।

इसे भी पढ़ें : लालू के “लाल” तेजस्‍वी यादव समेत 18 नेताओं पर FIR, जानिये क्‍या है मामला

गंगा घाट स्टेशन के पास मालगोड़ी रोकी

गंगा घाट स्टेशन के पास भी माल गाड़ी रोकी गयी। इसका नेतृत्व केंद्रीय सरना समिति के फूलचंद तिर्की ने किया। यहां पहले से ही रेलवे और स्थानीय पुलिस मौजूद रहे। इसके कारण जल्दी ही रेल मार्ग को जाम मुक्त करवा लिया गया। रोड जाम के माध्यम से बंद समर्थक केंद्र सरकार से सरना कोड की मांग कर रहे थे। आज राज्य के अन्य जिलों में भी चक्का जाम का आह्वान किया गया है।

कोड लागू करने की दी थी डेडलाइन, फिर किया Rail-Road जाम

आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा है कि 2021 की जनगणना में सरना धर्म कोड के साथ शामिल होना देश के आदिवासियों का हक है, पर उन्हें यह न्याय अब तक नहीं मिला है। अंग्रेजी शासन काल के दौरान भारत के आदिवासियों को यह धार्मिक न्याय प्राप्त था, पर आजाद भारत में नहीं मिल सका है। इसलिए आदिवासी सेंगेल अभियान, केंद्रीय सरना समिति और अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद द्वारा पूर्व घोषित राष्ट्रव्यापी रेल-रोड चक्का जाम हमारी मजबूरी है।

इसे भी पढ़ें : 12वें खिलाड़ी ने टीम इंडिया को दिलाई जीत, मैन ऑफ द मैच बने

इसे भी पढ़ें :

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...

कभी पीके राय कॉलेज का छात्र था मिसिर बेसरा, फिर थाम ली बं’दूक…

Dhanbad : कभी किताबों के बीच भविष्य तलाशने वाला...

आंदोलित छात्र बोले, CBI जांच की मांग से पीछे नहीं हटेंगे…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...

कभी पीके राय कॉलेज का छात्र था मिसिर बेसरा, फिर थाम ली बं’दूक…

Dhanbad : कभी किताबों के बीच भविष्य तलाशने वाला...

आंदोलित छात्र बोले, CBI जांच की मांग से पीछे नहीं हटेंगे…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को...