सिर्फ साढ़े 9 घंटे में दिल्ली… पूरी डिटेल जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को जल्द बड़ी सौगात मिल सकती है। पूर्व मध्य रेलवे पटना-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी में है। रेलवे बोर्ड ने इस रूट का प्रस्ताव और टाइम टेबल मांगा है। ट्रेन के डीडीयू और कानपुर होकर चलने की संभावना है। अगर योजना पर मुहर लगती है तो पटना से दिल्ली का सफर महज साढ़े 9 घंटे में पूरा होगा। अभी इस रूट की प्रमुख ट्रेनें 12 से 14 घंटे का समय लेती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अगस्त में पटना और गोरखपुर के लिए दो नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। हालांकि रेलवे ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रस्तावित ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसमें 16 कोच और कुल 827 सीटें होंगी। यात्रियों को हाई-स्पीड Wi-Fi, USB चार्जिंग, इन्फोटेनमेंट, मॉड्यूलर पैंट्री, टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट, CCTV, कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम और ऑटोमैटिक प्लग डोर जैसी आधुनिक सुविधायें मिलेंगी। हालांकि किराया तेजस राजधानी से करीब 10% और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से 20-25% तक अधिक हो सकता है। रेलवे बोर्ड की अंतिम मंजूरी के बाद ही ट्रेन के संचालन की आधिकारिक घोषणा होगी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सहकारिता को मिलेगी नई रफ्तार, हाईटेक होंगे PACS

इसे भी पढ़ें : झारखंड के आशीष दास होंगे इंफोसिस के नये CEO, CM ने किया ये पोस्ट… देखें

इसे भी पढ़ें : जिगरी दोस्त ने आधी रात कर दिया खौफनाक कांड… जानें

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट के इस मंत्री ने दिया इस्तीफा…

इसे भी पढ़ें : NTA ने 47 अफसरों को किया बर्खास्त…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, बनी स्पेशल STF

New Delhi : देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर...

छात्रों को मिली मुफ्त साइकिल, शिक्षा तक पहुंच होगी आसान

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के केबीएसएस परिसर...

रिश्वत नहीं मिली तो बना दिया ‘शादीशुदा’, VDO सस्पेंड

UP : प्रयागराज में रिश्वत नहीं मिलने पर सरकारी...

दो कारों के बीच हो रहा था ‘गलत काम’, रंगेहाथ धराये…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना पुलिस ने...

कल बिहार बंद…

Bihar : पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुये...