रांची के इस अपार्टमेंट में रेड… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। गोंदा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक, धावन नगर स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट में गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने फ्लैट से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते 28 मई की रात करीब 8 बजे पुलिस को जानकारी मिली थी कि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों के जरिये साइबर ठगी की गतिविधियां चला रहे हैं। इसके बाद सदर DSP के नेतृत्व में गोंदा थाना पुलिस और सशस्त्र बल की टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान फ्लैट से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी पहचान पत्र बनाकर विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खोलते थे और साइबर अपराध को अंजाम देते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्हें यह फ्लैट ‘निखिल भैया’ द्वारा उपलब्ध कराया गया था, जहां उन्हें साइबर ठगी की ट्रेनिंग दी जाती थी। पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और भारी मात्रा में बैंक दस्तावेज व मोबाइल फोन जब्त किये।

गिरफ्तार आरोपी

काजल कुमार मंडल (जामताड़ा), आनंद कुमार (रामगढ़), बिक्की कुमार (बोकारो), शाकिब अंसारी (रामगढ़), आर्यन कुमार (रामगढ़)

बरामद सामान

50 बैंक पासबुक, 26 डेबिट कार्ड, 8 चेकबुक, 13 मोबाइल फोन और 3 आधार कार्ड सहित कई संदिग्ध दस्तावेज। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें : SSP बोले, ‘PLFI का फाइनल चैप्टर हुआ क्लोज’… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : NIA की बड़ी कार्रवाई, चप्पल दुकानदार के यहां रेड…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट होगा शुरू, जमशेदपुर में लगेगी बड़ी बोली… जानें

इसे भी पढ़ें : मानसून 2026 पर IMD का बड़ा अपडेट, जानें क्या…

इसे भी पढ़ें : रांची रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर यह किसका श’व, सनसनी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

20 करोड़ के मकान में मिली दो ला’शें, जिंदगी में कोई अपना नहीं!

Delhi : दिल्ली के बीचों-बीच, मध्य दिल्ली के राजिंदर...

गढ़वा में ‘एक्शन मोड’ में दिखे DC, किसी का वेतन रोका, तीन कार्यमुक्त…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा आज...

DC बोले, दो दिन में काम पर लौटें मनरेगा कर्मी, वरना…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये...

बैंक परिसर में अचानक चली गो’ली, मचा तहलका…

Bihar : बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी...