बैंक परिसर में अचानक चली गो’ली, मचा तहलका…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी मोहल्ला में यूको बैंक की मुख्य शाखा में उस समय तहलका मच गया जब परिसर के अंदर अचानक गोली चल गई। गोली चलने की आवाज से बैंक में मौजूद ग्राहक और कर्मचारी घबरा गये और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस घटना में बैंक में कार्यरत डेली वेजेस कर्मचारी अनिल दीक्षित (31) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कैश मैनेजमेंट कंपनी SIS की कैश वैन बैंक में नकदी लेने पहुंची थी। इसी दौरान कैश बॉक्स वैन में रखते समय वैन में तैनात गार्ड वरुण सिंह के हथियार से कथित तौर पर अचानक गोली चल गई। गोली अनिल दीक्षित की दाहिनी जांघ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और बैंक कर्मियों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलने पर रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कैश वैन गार्ड वरुण सिंह को हथियार सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और हथियार संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत से मिले तेलंगाना के डिप्टी CM… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची के इस अपार्टमेंट में रेड… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : SSP बोले, ‘PLFI का फाइनल चैप्टर हुआ क्लोज’… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : NIA की बड़ी कार्रवाई, चप्पल दुकानदार के यहां रेड…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट होगा शुरू, जमशेदपुर में लगेगी बड़ी बोली… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

20 करोड़ के मकान में मिली दो ला’शें, जिंदगी में कोई अपना नहीं!

Delhi : दिल्ली के बीचों-बीच, मध्य दिल्ली के राजिंदर...

गढ़वा में ‘एक्शन मोड’ में दिखे DC, किसी का वेतन रोका, तीन कार्यमुक्त…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा आज...

DC बोले, दो दिन में काम पर लौटें मनरेगा कर्मी, वरना…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये...

CM हेमंत से मिले तेलंगाना के डिप्टी CM… देखें

Ranchi : रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय...