Hazaribagh : हजारीबाग शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित दीपूगढ़ा के एक होटल में रविवार को पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल में मौजूद कुछ युवक-युवतियां पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गये, जबकि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस होटल में ठहरने और वहां आने के उद्देश्य की जानकारी जुटा रही है। छापेमारी के बाद होटल को तत्काल बंद करा दिया गया।
कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। होटल में मौजूद लोगों और संचालक से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : अस्पताल से सोनम वांगचुक का पहला संदेश, क्या बोले… देखें
इसे भी पढ़ें : पर्यटन विभाग के इंजीनियर के यहां रेड, क्या-क्या मिला… जानें
इसे भी पढ़ें : मोकामा से कौन लड़ेगा चुनाव, अनंत सिंह ने किया ऐलान
इसे भी पढ़ें : 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में चमका झारखंड, गदगद हुये CM, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope(20-26 july) : इन राशियों के लिए जबरदस्त रहेगा ये सप्ताह… जानें








