Koderma : कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड़ स्थित बाबा होटल में पुलिस ने छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। तीन पीड़ित युवतियों को मुक्त कराया गया। 1 अगस्त की रात पुलिस को होटल में देह व्यापार की सूचना मिली। SP के निर्देश पर तिलैया थानेदार विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित हुई। इसके बाद होटल में छापा मारा गया। रेड के दौरान रंजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार और मो. एहतेशाम पकड़े गये। कथित ब्रोकर कैलाश प्रसाद वर्मा और होटल मैनेजर रवि कुमार को भी हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान तीन पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने उन्हें संरक्षण में लिया।
होटल से क्या मिला?
होटल से मोबाइल फोन, कंडोम, इस्तेमाल किये गये कंडोम, शराब, खाली बोतलें, सिगरेट, शक्तिवर्धक टैबलेट और विजिटर रजिस्टर बरामद हुआ। पुलिस ने दो कार और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त की। सभी वाहनों की जांच की जा रही है। चंदवारा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। चर्चा है कि होटल में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं। फिर भी स्थानीय पुलिस को भनक नहीं लगी। SP के निर्देश पर तिलैया थाना पुलिस ने कार्रवाई की। अब होटल संचालक की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले पांच रोज तक झमाझम बारिश…
इसे भी पढ़ें : पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, बोले, मेरी ह’त्या की रची गई थी साजिश…
इसे भी पढ़ें : ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों बना होता है बड़ा ‘X’, इसके पीछे छिपा राज… जानें
इसे भी पढ़ें : सुपरमार्केट की ट्रॉली आगे से बड़ी और पीछे से छोटी क्यों होती है? जानें…
इसे भी पढ़ें : बस चालक ने आखिरी सांस तक निभाया फर्ज…







