spot_img

झारखंड में अगले पांच रोज तक झमाझम बारिश…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में सावन अब अपने पूरे रंग में नजर आने वाला है। बादलों की चाल बता रही है कि आने वाले पांच दिन राज्य के लिये बारिश वाले होंगे। कहीं रिमझिम फुहारें राहत देंगी, तो कहीं मूसलाधार बारिश मुश्किलें भी बढ़ा सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, झारखंड में अगले पांच दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 से 6 अगस्त के बीच कई जिलों में 65 से 115 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

4 अगस्त: उत्तर-पश्चिम और मध्य झारखंड पर नजर

चार अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।वहीं, पांच अगस्त को बारिश का जोर उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड की ओर बढ़ सकता है। देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। छह अगस्त को एक बार फिर उत्तर-पश्चिम और मध्य झारखंड में बादल जोरदार बरस सकते हैं। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी को ‘येलो वॉच’ पर रखा गया है।

तापमान में भी आयेगी गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की सलाह है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। तेज बारिश के दौरान जलभराव और निचले इलाकों में जाने से बचें। किसान मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर खेती-किसानी के काम की योजना बनायें। स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

इसे भी पढ़ें :

JPSC-JSSC गड़बड़ी केस में पलामू के इन दो वांटेड के घर छापा…

Palamu : JPSC और JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी...

वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर...

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: