Delhi : दिल्ली में रविवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त अफरा-तफरी में मच गई, जब एक शख्स ने कथित तौर पर उनके आवास में घुसकर हमला करने की कोशिश की। पूर्णिया की जनता की आवाज़ बनने का दावा करने वाले सांसद पप्पू यादव ने इल्जाम लगाया कि एक व्यक्ति चाकू लेकर उन्हें मारने आया था। उनका कहना है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि उनकी हत्या की सुनियोजित साजिश थी।
“घर में घुसकर हमला किया गया”
मीडिया के सामने पप्पू यादव ने कहा, “मेरे घर में घुसकर हमला किया गया। क्या अब लोग हमसे मिलने भी नहीं आ सकते? वह चाकू लेकर मारने आया था।” उन्होंने दावा किया कि उन्हें लंबे समय से धमकियां मिल रही थीं। उनके मुताबिक, कुछ लोग खुलेआम यह कह रहे थे कि “इसे मार दो, जला दो, 51 लाख रुपये देंगे।” सांसद ने कहा कि हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वह पहले से कई FIR दर्ज करा चुके हैं और किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं।
“अगर हमने नहीं पकड़ा होता…”
घटना के बाद सांसद के समर्थकों ने भी कथित हमलावर को पकड़ लिया। एक समर्थक ने दावा किया कि जैसे ही आरोपी ने पीछे से चाकू निकाला, सभी ने मिलकर उसे काबू में कर लिया। समर्थक ने कहा, “अगर उस वक्त हम लोग उसे नहीं रोकते, तो शायद आज हमारे पप्पू जी हमारे बीच नहीं होते।” पप्पू यादव के वकील ने इस पूरे मामले को दिल्ली पुलिस की बड़ी चूक बताया। उनका आरोप है कि लगातार शिकायत और सुरक्षा की मांग के बावजूद पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर सांसद के खिलाफ खुलेआम हिंसक पोस्ट किये जा रहे थे और सिर काटने पर 51 लाख रुपये के ईनाम जैसी बातें लिखी जा रही थीं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर रही। वकील के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस जैसे कार्यक्रम में केवल कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मीडिया की मौजूदगी में कथित तौर पर चाकू लहराया गया और हंगामा हुआ, जो गंभीर सुरक्षा चूक का मामला है।
#WATCH | Shots of the knife the assailant was allegedly carring due to which a clash erupted while Independent MP from Purnea, Pappu Yadav, was holding a press conference at his residence in Delhi. Further details awaited. https://t.co/0coi9m2uFD pic.twitter.com/dwM8WTY7FO
— ANI (@ANI) August 2, 2026
VIDEO | Delhi: A scuffle breaks out during Independent MP Pappu Yadav’s press conference.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/9Wk4iuH4nL
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
इसे भी पढ़ें : ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों बना होता है बड़ा ‘X’, इसके पीछे छिपा राज… जानें
इसे भी पढ़ें : सुपरमार्केट की ट्रॉली आगे से बड़ी और पीछे से छोटी क्यों होती है? जानें…
इसे भी पढ़ें : बस चालक ने आखिरी सांस तक निभाया फर्ज…
इसे भी पढ़ें : 15 साल के सूर्यवंशी की उपकप्तानी पर भड़के हर्षा भोगले, बोले…
इसे भी पढ़ें : प्यार के राह में कांटा बने मासूम बेटे को लगा दिया ठिकाना…







