RANCHI : रांची के नये डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। सिन्हा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और पूर्व में आईपीएस अधिकारी भी रह चुके हैं। वह रांची में डीडीसी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर पूर्व डीसी छवि रंजन ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
गवर्नेंस इश्यू में किसी तरह की कोताही न हो, यही प्राथमिकता रहेगी : डीसी
पदभार ग्रहण करने के बाद राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि आज अति महत्वपूर्ण जिम्मेवारी ली है। पूरी कोशिश रहेगी कि प्रशासन के जितने भी तत्व हैं, उन्हें समाहित करते हुए सभी संस्थाओं के बीच समन्वय बनाकर जनता की मांग और उम्मीदों को पूरा किया जा सके। कहा कि एडमिनिस्ट्रेशन के जितने भी गवर्नेंस इश्यू हैं, उनमें किसी तरह की कोताही न हो, यही प्राथमिकता रहेगी।
टीम भावना के साथ काम कर अपना बेस्ट डिलीवर करेंगे : राहुल
राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की जितनी भी संस्थाएं हैं, उनके बीच समन्वय स्थापित कर, सभी स्टेकहोल्डर को एक मंच पर लाकर सर्विस डिलीवरी का प्रयास होगा। सभी कलिग का महत्वपूर्ण रोल है। हम टीम भावना के साथ काम करेंगे और अपना बेस्ट डिलीवर करेंगे।
इसे भी पढ़ें : रांची के शिवालिक होटल में ठहरे बाप-बेटे की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदेही….देखें
इसे भी पढ़ें :उग्रवादियों का तांडव : मिक्सर मशीन से डीजल निकाल उसे ही फूंक डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :RBI ने इस सरकारी बैंक पर ठोका जुर्माना, जानिए कारण
इसे भी पढ़ें :यहां सिर्फ 26 रुपये में कीजिये हवाई यात्रा, बस 13 जुलाई तक है ऑफर
इसे भी पढ़ें :लावारिस लाशों को सद्गति दिलाने में जुटा है मुक्ति, एक साथ किया 27 शवों का दाह संस्कार
इसे भी पढ़ें :बीच रास्ते में बंद हुआ रोपवे, जिंदगी-मौत के बीच झूलते रहे विधायक सहित 50 यात्री












