spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची के शिवालिक होटल में ठहरे बाप-बेटे की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदेही….देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के होटल शिवालिक में ठहरे बाप-बेटा की नृशंस हत्या कर दी गई। यह होटल रांची बस डिपू, चुटिया में है। दोनों शिवालिक होटल के रूम नंबर 201 में ठहरे थे। दोनों की चाकू मारकर हत्या की गई। बेटा अभिषेक मेहता दो दिन पहले इस होटल में आया था, वहीं उसके पिता नागेश्वर मेहता एक दिन पहले आये थे। शुरूआती जांच में दो तरह की बातें सामने आ रही है। पहला, दोनों बाप बेटे किसी शादी ब्याह में शरीक होने के इरादे से हजारीबाग से रांची आये थे। वहीं दूसरी बात, पुलिस इंस्पेक्टर वेंकेटेश प्रसाद को किसी ने बताया है कि दोनों किसी जमीन की खरीद बिक्री के सिलसिले में यहां आये थे। पुलिस दोनों बिंदु पर गहराई से तहकीकात कर रही है। मारे गये नागेश्वर मेहता के एक रिश्तेदार से पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह रिश्तेदार आज शाम 5 बजे के करीब होटल पहुंचा है। इसने ही सबसे पहले दोनों बाप बेटे की लाशें होटल के रूम के अंदर देखी। इसके बाद शोर मचाया। फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे। मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया। खोजी कुत्ते की भी मदद ली गई। वहीं होटल में लगे सीसीटीवी में एक अनजान शख्स का चेहरा कैद हुआ है। दिन के सवा 12 बजे करीब यह शख्स होटल के अंदर आता हुआ दिखाई दे रहा है। बीच में टावर फेल हो जाने के कारण पूरा दृश्य कैद नहीं हो सका है। पुलिस होटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। रांची पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा और सिटी एसपी अंशुमन कुमार सहित कई पुलिस अधिकारियों ने मौके पर आकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर लिया जायेगा। हत्यारे को खोज निकालने के लिये एक स्पेशल टीम बनाई गई है। सिटी एसपी की देखरेख में गठित इस टीम में डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं। टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है।

घटना के संबंध में एक इंस्पेक्टर ने बताया कि हजारीबाग के इचाक इलाके में रहनेवाला अभिषेक कुमार दो दिन पहले होटल शिवालिक के रूम नंबर 201 में आकर ठहरा। वहीं उसके पिता नागेश्वर मेहता एक दिन पहले आये थे। दोनों एक ही रूम में ठहरे थे। रविवार की शाम करीब 5 बजे इनसे मिलने उनका एक रिश्तेदार आया। सूत्रों के अनुसार यह शख्स उनका रिश्ते में दामाद लगता है। उसने ही सबसे पहले मारे गये बाप-बेटे की लाशें रूम के अंदर पड़ी देखी। दोनों खून से लथपथ थे।

इसे भी पढ़ें : पिस्टल वाली मंगेतर हिला डाली पुलिस का दिमाग… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा में फटा बादल, आफत बन बरसी बारिश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: