spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

यहां सिर्फ 26 रुपये में कीजिये हवाई यात्रा, बस 13 जुलाई तक है ऑफर

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : यह विश्‍वसनीय नहीं लगता, पर है सही। आप वियतनाम में 26 रुपये में हवाई यात्रा का लुत्‍फ उठा सकते हैं। वियतनाम की एविएशन कंपनी वियतजेट (Vietjet) एक ऑफर लेकर आई है। वियतजेट यह ऑफर चीनी वैलेंटाइंस डे के रूप में मनाए जाने वाले डबल 7 फेस्टिवल के मौके पर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत ग्राहक मात्र 26 रुपये में हवाई सफर कर सकते हैं। यह ऑफर 13 जुलाई तक ही है।

गोल्‍डेन वीक मना रहा वियतजेट

वियतजेट गोल्डन वीक मना रहा है। इस मौके पर वियतनाम की एयरलाइंस वियतजेट ने 7,77,777 उड़ानों के साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकट्स पर छूट दे रही है। वियतजेट जुलाई में डबल 7/7 दिन के सम्मान में सिर्फ ₹26 में टिकट बुकिंग का मौका दे रही है। इस ऑफ़र के तहत घरेलू उड़ानों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए 7 जुलाई से 13 जुलाई, 2022 तक बुकिंग करा सकते हैं। उड़ान की अवधि 15 अगस्त 2022 से 26 मार्च, 2023 तक की होगी। बता दें कि इसमें नेशनल हॉलीडे शामिल नहीं हैं। वियतजेट एयरलाइन के मुताबिक, इन टिकट्स की कीमत 7,700 वियतनामी डोंग (VND) से शुरू हैं। अगर  भारतीय करेंसी से वियतनामी डोंग की तुलना करें तो एक वियतनामी डोंग यानी (VND) 0.0034 भारतीय रुपये के बराबर है। इस प्रकार 7,700 डोंग भारतीय मुद्रा में 26.08 रुपये होंगे।

इन रूट्स पर उपलब्‍ध हैं फ्लाइट्स

वर्तमान में वियतजेट नई दिल्ली/मुंबई-हनोई और नई दिल्ली/मुंबई-हो ची मिन्ह सिटी सहित वियतनाम और भारत के बीच चार सेवाएं संचालित करती है। इस रूट पर हर सप्ताह तीन से चार फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी है। 29 अप्रैल को एयरलाइन ने कहा था कि दिल्ली-हनोई मार्ग और दिल्ली-हो ची मिन्ह सिटी मार्ग पर उड़ानें 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को फिर से शुरू होंगी। कंपनी ने क्रमशः 3 जून और 4 जून से मुंबई-हनोई मार्ग और मुंबई-हो ची मिन्ह सिटी मार्ग पर नई उड़ानों की घोषणा की।

यहां से खरीदें टिकट

आप इन टिकटों को वियतजेट की वेबसाइट www.vietjetair.com पर जाकर खरीद सकते हैं। इसके अलावा वियतजेट एयर के मोबाइल एप्स अथवा बेसबुक के बुकिंग सेक्शन (www.facebook.com/vietjetvietnam) पर जाकर भी टिकट्स खरीदा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : पिस्टल वाली मंगेतर हिला डाली पुलिस का दिमाग… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा में फटा बादल, आफत बन बरसी बारिश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: