Kohramlive : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जमानत मिल गई है। राहुल गांधी ने ‘मोदी उपनाम’ के संदर्भ में उनकी 2019 की टिप्पणी से संबंधित मानहानि के एक मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ सोमवार को सत्र अदालत में अपील दायर की। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। सूरत की अदालत में उनकी अपील पर अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। बता दें कि मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा। ”
ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।
इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा! pic.twitter.com/SYxC8yfc1M
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 3, 2023
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, “सूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते, विघ्नों को गले लगाते हैं, कांटों में राह बनाते हैं। ”
इसे भी पढ़ें :राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हरा दिया
इसे भी पढ़ें :बड़े भाई को का*ट डाला, वजह हैरान करने वाली… देखें
इसे भी पढ़ें :अमेरिका में आये भयानक तूफान में खतरनाक तबाही… देखें
इसे भी पढ़ें :65 साल के रिटायर्ड को अब नौकरी, नो वर्क, नो पे, जानें डिटेल…








