Kohramlive Desk : अपनी कैप्टनशिप में हाल में वेस्ट जोन को दलीप ट्रॉफी चैंपियन बनाने वाले बैट्समैन अजिंक्य रहाणे आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022-23 (Syed Mushtaq Ali Trophy) में मुंबई टीम की कप्तानी करेंगे। वेस्ट जोन ने फाइनल में साउथ जोन को हराकर ओवरऑल 19वीं बार दलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। खराब फॉर्म की वजह से रहाणे को टीम इंडिया की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। मुंबई टीम में यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर जैसे स्टार खिलाड़ी हैं। सलिल अंकोला की अध्यक्षता वाली मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की सीनियर चयन समिति ने ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) को भी स्क्वॉड में जगह दी है। विकेटकीपर हार्दिक तामोर को मौका दिया गया है।
ग्रुप ए में है मुंबई टीम
मुंबई की टीम को राजस्थान, मध्यप्रदेश, असम, रेलवे, उत्तराखंड, विदर्भ और मिजोरम के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। टूर्नामेंट के लिए मुंबई की टीम 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेंगी, जहां इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले गुजरात और राजस्थान के खिलाफ तीन प्रैक्टिस मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम राजकोट के लिए रवाना होगी।
मुंबई टीम के मेंबर
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुश कोटियान, हर्दिक तामोर, प्रशांत सोलंकी, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, अमन खान, सइराज पाटिल और मोहित अवस्थी।
इसे भी पढ़ें : मिले ऐसे-ऐसे हथियार कि दंग रह गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें :बकरी के चक्कर में मारा गया बाप, बेटा अस्पताल में…
इसे भी पढ़ें :बीबी-बच्चों संग दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकले सीएम हेमंत सोरेन, देखें तस्वीरें
इसे भी पढ़ें :स्पैम कॉल से बचाने के लिए Truecaller ने लॉन्च किया नया सिस्टम! जानें कैसे करेगा काम
इसे भी पढ़ें : CDS अनिल चौहान ने संभाला पदभार, बोले- ‘हम सभी कठिनाइयों का मिलकर करेंगे सामना’
इसे भी पढ़ें :पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी घूस लेते धराये, 50 हजार लेते ACB ने रंगेहाथ दबोचा
इसे भी पढ़ें :इंतेजार की घड़ी खत्म, 10 अक्टूबर से JPSC में इंटरव्यू शुरू
इसे भी पढ़ें :पेट में बच्चा ठहरते ही बदल गया आशिक, कर गया भयानक कांड, देखें…
इसे भी पढ़ें :हर 200 km पर बदल दिये जाते हैं ड्राइवर और खलासी… देखें क्यों














