spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हर 200 km पर बदल दिये जाते हैं ड्राइवर और खलासी… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Palamu (Santosh Srivastav) : नशे के सौदागरों के एक बड़े रैकेट का खुलासा पलामू पुलिस ने किया है। कई राज्यों में जाल फैलाये इस गिरोह के कारनामे सामने आने पर पुलिस कप्तान दंग हैं। उन्होंने बस इतना कहा कि तस्करों का नेटवर्क इतना तगड़ा है कि अभी इसका पूरा खुलासा करना जल्दाबाजी होगी। पकड़े गये दो तस्करों से पलामू पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली है। मिले क्लू के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पलामू में अबतक का सबसे बड़ा तस्कर गिरोह पकड़ा गया है। इनके पास से फिलहाल 3 किवंटल 20 किलो (320 KG) गांजा मिले हैं। यह गांजा ओडिशा से बिहार जा रहा था। ट्रक में गुप्त बाक्स बनाये गये थे। पैकेट्स में गांजा भरकर बॉक्स में रखा गया था। पुलिस को इन बॉक्स से गांजा निकालने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ी। जब्त गांजा की कीमत करीब 33 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है।

पलामू के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने खुलासा किया कि 28 सितंबर की रात गुप्त सूचना मिली कि लातेहार की तरफ से एक सफेद रंग के 709 ट्रक ( जेएचओ 1एयू 1774) पर भारी मात्रा में गांजा लोड है। इस सूचना को गंभीरता से लिया गया। एक स्पेशल टीम बनाई गई। हाइवे पर थाना गेट के सामने चेकिंग लगाया गया। चेकिंग में उक्त सफेद रंग का ट्रक पकड़ा गया। चेकिंग में पाया गया कि ट्रक के पूरे डाला में गुप्त बॉक्स बनाया गया है, जिसमें चार बड़े कंटेनर में 320 पैकेट गांजा रखा गया था। इसका वजन करीब 3 क्विंटल 20 किलो के आसपास पाया गया। गांजा तस्करी का मुख्य सरगना बैकुंठ साहू है। वह ओडिशा के संबलपुर इलाके में रहता है। ड्राइवर और खलासी हर 200 किलोमीटर पर रास्ते में बदल दिए जाते हैं। इस वजह से इन्हें ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाता। सूत्रों के अनुसार गांजा को झारखंड और यूपी से सटे बॉर्डर में खपाना था। सुनें क्या बोले पलामू के SP चंदन सिन्हा…

इसे भी पढ़ें : गर्दन काटने में माहिर मोस्ट वांटेड राजू शर्मा का क्या किया पुलिस ने… देखें

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में गुंडई करने वाले की दुकान पर चला बुलडोजर… देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...