spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

स्पैम कॉल से बचाने के लिए Truecaller ने लॉन्च किया नया सिस्टम! जानें कैसे करेगा काम

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive:  ट्रूकॉलर (Truecaller) ने अपना एआई-पावर्ड असिस्टेंट लॉन्च कर दिया है।  इससे यूजर्स को स्कैम कॉल्स के बढ़ते खतरे से निपटने में मदद मिलेगी।  यह फीचर आपकी ओर से इनकमिंग कॉल का जवाब देता है और कॉलर जो कहता है उसका लाइव ट्रांसक्रिप्शन प्रदान करता है।  इसकी मदद से आप स्कैम कॉल से बच सकते हैं।  इसके जरिए आप अननॉन नंबरों से आने वाली महत्वपूर्ण कॉलों का जवाब आसानी से दे सकते हैं।

यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध होगा।  यह एक ऐसा इंटरैक्टिव, डिजिटल रिसेप्शनिस्ट है जो यूजर्स को महत्वपूर्ण कॉल का जवाब देने की इजाजत देगा।  साथ ही यह यूजर को गैर जरूरी कॉल से भी बचाएगा।  इसके अलावा यह फ्रॉड और स्कैम कॉल्स को भी फिल्टर करेगा।

Truecaller पर देख सकेंगे लाइव ट्रांसक्रिप्शन

कंपनी का दावा है कि ट्रूकॉलर असिस्टेंट एक सेकंड में रिस्पोंस देता है और 90% सटीकता के साथ कॉलर की रिक्वेस्ट को समझता है।  इसके जरिए आप लाइव ट्रांसक्रिप्शन देख सकते हैं और यह जान सकते हैं कि आपको कॉल करना वाला शख्स कौन है और वह आपको क्यों कॉल कर रहा है।  इसके बाद आप तय कर सकते हैं कि क्या आपको कॉल रिसीव करना है या फिर इसे स्पैम के रूप में चिह्नित करना और या फिर कॉल करने वाले से अधिक जानकारी के लेनी है।

गेम चेंजर होगा Truecaller असिस्टेंट

ट्रूकॉलर असिस्टेंट वैश्विक बाजार के लिए एक गेम चेंजर है क्योंकि यह केवल रोबोकॉल को ब्लॉक करने के अलावा और भी कई काम कर सकती है।  ट्रूकॉलर के सह-संस्थापक और सीईओ एलन मामेदी ने कहा कि अब तक आपको फोन कॉल को लेकर एक फैसला करना होता था कि क्या आपके फोन पर आने वाली कॉल महत्वपूर्ण है या नहीं।  उन्होंने आगे कहा कि असिस्टेंट इस बात पर ध्यान केंद्रित करता है कि आप यह जान सकें कि कॉल रिसीव करने के लिए यह सही समय है या नहीं।

14 दिन का फ्री ट्रायल

फिलहाल ट्रूकॉलर असिस्टेंट 14 दिनों के फ्री ट्रायल पर उपलब्ध है, जिसके बाद सब्सक्राइबर ट्रूकॉलर प्रीमियम को असिस्टेंट से जोड़ सकते हैं।  यह सेवा संयुक्त राज्य अमेरिका में शुरू की जाएगी और यह अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगी।  इसके बाद इसे अन्य बाजारों और भाषाओं में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: