Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के पूर्व गवर्नर रघुवर दास आज हजारीबाग पहुंचे। बड़कागांव में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने अष्टभुजी माता मंदिर कंडाबेर में पूजा अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मंदिर हजारों वर्षों से शक्ति की उपासना का प्रतीक है और नारी शक्ति की पूजा की महत्ता पर जोर दिया। रघुवर दास ने इस मंदिर को रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर की तरह सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात की, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके और राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
इसके बाद, वह केरेडारी के बेगवरी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में रांची के पंडरा में अपराधियों द्वारा मारे गये भूपल साव के परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर रघुवर दास ने हजारीबागवासियों को चैत्र नवरात्र और रामनवमी की शुभकामनाएं दी। मौके पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
हजारीबाग पहुंचे रघुवर दास, इस मंदिर के बारे में क्या बोले… देखें वीडियो #Hazaribagh #Raghuvardas #bjp #Navratri #Jharkhand pic.twitter.com/QWzW0X9nU9
— KohramLive (@KohramLive) April 4, 2025
इसे भी पढ़ें :हाई कोर्ट की फटकार, बत्ती गुल क्यों?
इसे भी पढ़ें :भारतीय सिनेमा के ‘भारत कुमार’ ने कहा अलविदा
इसे भी पढ़ें :कुएं की सफाई में एक साथ चली गई 8 जान, मचा तहलका…
इसे भी पढ़ें :वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर संग्राम, ये बोल गये खड़गे…












