spot_img
spot_img
spot_img

हाई कोर्ट की फटकार, बत्ती गुल क्यों?

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में बीते 1 अप्रैल को सरहुल शोभा यात्रा के दौरान अलग-अलग इलाकों में 5 से 10 घंटे तक बिजली गुल रहने पर झारखंड हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रौशन की खंडपीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुये सरकार और बिजली निगम से जवाब मांगा। इस मसले पर अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी। अदालत ने स्पष्ट किया कि बिजली जैसी अनिवार्य सेवा को इस तरह बाधित नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने पूछा कि शोभायात्रा के दिन बिजली आपूर्ति घंटों तक क्यों बंद रही? आम लोगों को हुई परेशानियों को लेकर पहले से क्या इंतजाम किये गये थे?

2000 की घटना का हवाला दिया सरकार

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार, सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि साल 2000 में एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें बिजली के तार की चपेट में आने से 29 लोगों की जान चली गई थी। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसलिए ऐहतियातन बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। इस पर हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुये कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित करने के बजाय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाने चाहिये। अदालत ने सरकार को निर्देश दिया कि आने वाले धार्मिक आयोजनों जैसे 6 अप्रैल को रामनवमी और 6 जुलाई को मुहर्रम के दौरान बिजली गुल करने की बजाय, सुरक्षा के वैकल्पिक उपाय किये जायें।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...