कोहराम लाइव डेस्क : PNB यानी पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी। देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक ने समय की मांग और आज की जरूरतों पर गौर करते हुए अपने ग्राहकों के लिए PNB ONE मोबाइल एप लांच किया है। इसमें एक टैप पर कई प्रकार की सेवा सुविधाएं दी गई हैं। बैंक का दावा है कि इस एप को डाउनलोड करने के बाद ग्राहकों को बैंक जाने की जरूरत नहीं रह जाएगी। ध्यातव्य है कि देश में पहले नंबर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) है। पूरे देश में पीएनबी की 11,000 से ज्यादा शाखा हैं। 13,000 से ज्यादा एटीएम काम कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :जल्दी निपटा लें अपने काम, इस तारीख से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक
बैंकिंग हो जाएगी ईजी
पीएनबी की मानें तो उक्त मोबाइल एप के माध्यम से बैंकिंग और आसान हो जाएगी। इसमें फानेंशियल ट्रांजैक्शन, रिचार्ज, अकाउंट डिटेल्स, UPI सर्विस, मनी ट्रांसफर, पे टू कॉन्टैक्ट, एफडी में निवेश जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं। इसकी मदद से ग्राहक 24 घंटे अपना लेन-देन और दूसरे काम दुनिया के किसी भी कोने से कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…
कार्ड जरूरत के हिसाब से खोलें और बंद करें
डेबिट कार्ड ऑन-ऑफ के जरिये कार्ड को अपनी जरूरत के हिसाब से बंद और खोला जा सकता है। अगर आपने सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश किया है तो उसका पेमेंट भी इस एप से किया जा सकता है। इसके अलावा इस एप की मदद से डेबिट कार्ड के लिए ग्रीन पिन जेनरेट किया जा सकता है और उसकी मदद से एटीएम जाकर पासवर्ड जेनरेट किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार








