spot_img
spot_img
spot_img

जल्दी निपटा लें अपने काम, इस तारीख से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : बैंको के नीजिकरण के विरोध को लेकर शनिवार से चार दिन तक राज्य के सभी बैंक बंद रहने वाले है। जहां महीने के दूसरे शनिवार और रविवार के कारण 13 व 14 को बैंक बंद रहेंगे। वहीं निजीकरण के विरोध में 15 और 16 मार्च को हड़ताल के कारण दो दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा। इस हड़ताल का असर सिर्फ रांची में ही नहीं बल्कि, पूरे राज्य में देखने को मिलेगा।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स की ओर से बुलाई गई इस बंदी के कारण करोड़ों के ट्रांजेक्शन पर असर पड़ेगा। UFBU के संयुक्त संयोजक ML सिंह ने कहा कि सरकार बैंकों को भी बेचने जा रही है। ये निजीकरण की एक हद है। इसके विरोध में हम 15 एवं 16 मार्च को बैंकों में अखिल भारतीय हड़ताल की घोषणा करते हैं।

बैंक कर्मियों की मांग है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण न किया जाए। ग्रामीण बैंकों में 11 वें द्विपक्षीय वेतन समझौता और 8वें संयुक्त नोट को अविलंब पूर्ण रूप से लागू किया जाए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा बैंकिंग सुधार के नाम पर पिछले तीन दशकों से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने की साजिश चल रहा है। वर्तमान सरकार इसके पहलुओं को ठीक से अध्ययन किए बगैर अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एवं विश्व बैंक के दबाव पर तीव्रता से पहल कर रही है।

इस हड़ताल में ग्रामीण बैंक के भी सभी अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल होंगे। ग्रामीण बैंक के अधिकारी नवल किशोर वर्मा ने बताया कि बैंक कर्मी रांची स्थित प्रधान कार्यालय के सामने शाम 5:15 बजे प्रदर्शन और नारेबाजी करेंगे।

इसे भी पढ़ें : 2 साल तक सौतेली बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा

इसे भी पढ़ें : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें : होली पर झारखंड से बिहार और दिल्ली जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...

हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…

Ranchi : झारखंड की जेलों में वर्षों से खाली...

गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से...