spot_img

नया मोबाइल परेशान न करे, इसके लिए रहें सतर्क, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : आज के टेक्‍नोलॉजी आधारित जमाने में बिना मोबाइल के हमारा जीवन अधूरा लगाता है। सचमुच आज का सबसे यूजफुल गैजेट हमारा मोबाइल ही है। यह शौक ही नहीं, आज की अनिवार्यता है। जब हम कोई नया मोबाइल खरीदते हैं, तो उसके सारे यूजफुल फीचर्स की जानकारी लेते हैं। उसमें मिलने वाली सुविधाओं को भी समझते हैं। मोबाइल खरीदने के बाद आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए हमें जो सतर्कता बरतनी चाहिए, हम नहीं बरतते हैं। इस कारण हमें अनावश्‍यक खर्च का सामना करना पड़ता है। अंत: कुछ हुनर अवश्‍य जानें, ताकि मोबाइल सुरक्षित रहे और कोई परेशानी भी न हो।

इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

सिक्योरिटी कोड का शुरू कर दें इस्‍तेमाल 

फोन खरीदने के बाद अपने डेटा की सुरक्षा बहुत जरूरी है। फोन को सिक्योर बनाने के लिए पासवर्ड, फिंगरप्रिंट, पैटर्न लॉक और फेस लॉक में से किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके फोन में कोई छेड़खानी नहीं कर पाएगा और आपका डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।

फोन खरीदने के साथ ही लगवा लें स्क्रीन गार्ड

नया फोन खरीदने के साथ ही सबसे पहले उसमें स्क्रीनगार्ड लगवा लेना चाहिए। नया फोन काफी स्लिपरी होता है और नया फोन होने की वजह से हर कोई छू कर देखना चाहता है।  ऐसे में अगर नया फोन हाथ से फिसल गया तो तुरंत स्क्रीन डैमेज हो सकती है। इसलिए फोन को सुरक्षित बनाने के लिए स्क्रीनगार्ड  अवश्‍य लगवा लें।

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

डाउनलोड न करें गैरजरूरी एप्‍स

फोन खरीदने के बाद आपको जरूरत की ऐप्स को तुरंत डाउनलोड कर लेना चाहिए। अपने सोशल मीडिया अकाउंट या दूसरे अकाउंट्स को कनेक्ट कर लेना चाहिए। अगर फोटोग्राफी का शौक है, तो अलग से कैमरा एप्स भी डाउनलोड कर सकते हैं। कई बार नए फोन के फीचर्स और सैटिंग समझने में थोड़ा वक्त लगता है। इसलिए फोन की होम स्क्रीन को अपने हिसाब से कस्टमाइज करना चाहिए। अपने हिसाब से आइकन, कलर्स और वॉलपेपर लगा सकते हैं। जरूरत के एप्स को फोन की होम स्क्रीन पर सेट कर लें। इससे फोन चलाने में आपको काफी आसानी होगी।

ज्‍यादा बैटरी खर्च नहीं होने का करें उपाय

अगर आपने नया मोबाइल खरीदा है, तो आपके फोन में कई widgets होंगे। ये Widgets पहले से ही आपके फोन में इंस्टॉल रहते हैं। कई बार कंपनी की ओर से भी ऐसे एप्स दिए गए होते हैं, जो फोन में ज्यादा बैटरी खर्च करते हैं। आपको ऐसे ऐप्स को तुरंत हटा देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :जल्दी निपटा लें अपने काम, इस तारीख से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।