Ranchi : राजधानी रांची में जमीन कारोबारी टारगेट पर है। गुजरे 24 घंटे में दो जमीन कारोबारियों को मार दिया गया। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटवा में रहनेवाले सूरज महली को मार उसकी डेड बॉडी इटकी के लद्दा नदी में फेंक दी गई। वहीं बरियातू के एदलहातू में रहनेवाले धवन राम को सरेराह गोलियों से भून दिया गया। इन दोनों हत्यायों को लेकर लोगों का गुस्सा उबाल पर था। लालगुटवा गांव के लोगों ने रांची-गुमला रोड पर कटहल मोड़ के पास घंटों सड़क जाम कर दिया। वहीं एदलहातू में सड़क पर उतरे लोगों ने गली-मोहल्ले तक को रास्ते तक को भी बंद कर दिया। जाम हटाने में पुलिस को खूब मशक्कत करनी पड़ी। दोनों ही जगह इन दोनों कांडों में शामिल हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग रखी गई।
कटहल मोड़ के पास रोड जाम कर दिये जाने के बाद दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। नगड़ी के थानेदार ओम प्रकाश पप्पू मौके पर पहुंच गांव के लोगों से बातें की। उन्हें बहुत समझाया-बुझाया और मनाया। वहीं हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया। जवान लड़के सूरज महली की हत्या रातू थाना क्षेत्र के दलादिली में एक बन रहे एक मकान के अंदर कर दी गई थी। मौके पर से पुलिस ने कई साक्ष्य और सबूत जुटाये हैं। वहीं नगड़ी के मेराल में सूरज की स्कूटी लावारिस हालत में मिली। आशंका है कि सूरज की हत्या में उसके किसी करीबी का ही हाथ है। सूत्र बताते हैं कि लहुलूहान सूरज को जहां मारा गया, वहां से उम्दा किस्म के दो पिस्टल भी मिले हैं। तीन थानों की पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें
इसे भी पढ़ें : बरियातू में सड़कों पर दिखा गुस्सा, गली-मोहल्ले तक के रास्ते किये बंद… देखें
इसे भी पढ़ें : 10 लाख रुपये लेकर चलने वाले इंजीनियर के घर रेड
इसे भी पढ़ें : हेल्थ विभाग में BPSC करेगा ड्रग इंस्पेक्टरों की बहाली, जानिए कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं
इसे भी पढ़ें : Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें












