spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बरियातू में सड़कों पर दिखा गुस्सा, गली-मोहल्ले तक के रास्ते किये बंद… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में आज जनाक्रोश उबाल पर रहा। जमीन कारोबारी धवन राम की हत्या से बौखलाये गुस्साये लोगों ने एदलहातू में गली-मोहल्लों के आने-जाने वाले रास्ते तक को बंद कर दिया। लोगों में पुलिस के प्रति बहुत गुस्सा था। कुछ लोगों का इल्जाम था कि बरियातू थाना क्षेत्र में रंगदार, गुंडा-मवाली बेखौफ है। उनके मन में पुलिस का कोई डर-भय नहीं रहा। जहां चाहा, जैसे चाहा, वो कर जाता है। जमीन माफियाओं का राज अलग से है। जहां-तहां रास्ते बंद कर दिये जाने से लोगों को बहुत दिक्कतें हुई। जिसने भी जाना-सुना रास्ते बंद होने का कारण, उनके मुख से एक ही शब्द निकला, क्राइम कंट्रोल जरूरी।

रास्ता जाम कर दिये जाने की खबर पाकर मौके पर सदर DSP और बरियातू के थानेदार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाया-बुझाया और उन्हें भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द धवन राम के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने इस वारदात को काफी गंभीरता से लिया है। SIT बनाई गई है। धवन की हत्या करने में शामिल हत्यारों के बारे में पुलिस लगातार क्लू जुटा रही है। वहीं एदलहातू इलाके में सक्रिय एक गैंग के चार सदस्यों को पूछताछ की खातिर हिरासत में लिया गया है। बहुत जल्द पुलिस अपना रिजल्ट देगी। यहां याद दिला दें कि बीते शाम धवन राम एदलहातू में एक चौक के पास खड़े थे। उनके साथ उनके दोस्त भोला सिंह और गांधी भी थे। धवन अपने मोबाइल में बीजी थे। उसी समय वहां एक बाइक से तीन बदमाश पहुंचे। तीनों ने बाइक से उतर जमीन कारोबारी धवन राम के नजदीक जा उन्हें टारगेट कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही खून से लथपथ धवन वहीं गिर पड़े। उन्हें तुरंत रिम्स ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे बड़े आराम से वहां से भाग निकले। धवन को गोली मारने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया।

इसे भी पढ़ें : Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें

इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी की ह*त्या का सूत्रधार प्रधान उगल गया बड़ा राज… क्या बोले SP सुनें

इसे भी पढ़ें :पलक झपकते ही चालक,Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये 

इसे भी पढ़ें :Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये जरूरी खबर

इसे भी पढ़ें :पंजाब में गन कल्चर पर लगेगा विराम, अबतक 899 लाइसेंस रद्द

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...