देवघर : Firing@Deoghar. सुबह-सुबह गोलियों की हुई बौछार। ताबड़तोड़ 20 राउंड गोलियों की फायरिंग से दहल गया देवघर। घटना घटी कुंडा थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड के कटिया में। इसमें बेखौफ अपराधियों ने दो लोगों पर जमकर फायरिंग कर दी। इसमें 45 साल के पप्पू सिंह की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल भी गया।
घटना के संदर्भ में लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही पप्पू सिंह ने कुंडा थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड कटिया में फ्लावर मिल का चालू किया था। रविवार सुबह वह अपने भगिना के साथ फ्लावर मिल पर जा रहे थे। उसी दौरान कटिया के समीप ही पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया और फायरिंग शुरू कर दी।
Firing@Deoghar : छलनी-छलनी हो गया शरीर
फायरिंग में आठ गोलियां पप्पू को लगीं। इससे उनका शरीर छलनी-छलनी हो गया। वहीं दो गोलियां उसके भगिने गोलू को लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोलू का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पप्पू में वह रिखिया थाना क्षेत्र के भुरभुरा मोड़ के समीप रहते थे। वह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी भवानंदपुर के रहने वाले थे।
इसे भी पढ़ें : मां-बाप ने Jeans पहनने से रोका तो बेटी ने कर ली…
परिजनों ने हंगामा किया
घटना की सूचना मिलते ही एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा, एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव, नगर थाना प्रभारी दयानंद आजाद, कुंडा थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में उनके परिचित और अन्य रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया।
इसके बाद परिजन शव को लेकर भुरभुरा मोड़ चले गए हैं, जहां शव सड़क पर रखकर रोड जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा हो रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल मौजूद हैं। इधर घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों का पता लगाने और उनकी गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : मेरे अरमानों को मत कुचलिए मैडम, शहीद की बेटी का छलका दर्द








