spot_img

देखते ही देखते लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA : भवनाथपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत वनसानी गांव में दिवाली की शाम घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। आग पटाखों की वजह से लगी या किसी और वजह से, इसका पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के  अनुसार, वनसानी गांव के मनु सिंह का खपरैल का मकान है। दिवाली वाली शाम मकान में आ लग गई। परिवार का दावा है कि घटना में घर में रखा राशन और कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। बताया जाता है कि घटना के वक्त घर में केवल बच्चे थे। परिवार के बाकी लोग खेतों में गए थे। आग की लपटें उठती देख गांव वालों ने पानी और बालू के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

इस तरह गांव वालों ने आग को बढ़ने से रोका 

मनु सिंह का मकान तो जल गया, लेकिन गांव वालों की तत्परता ने गांव के दर्जन भर से भी ज्यादा मकानों को जलने से बचा लिया। मनु सिंह के पड़ोस में बने शिवकुमार सिंह के खपरैल के मकान को आंशिक क्षति पहुंची है। पड़ोस में शिवकुमार सिंह का भी खपरैल का मकान है। घटना की सूचना मिलने पर एएसआई मुनेश्वर राम पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें :एक्शन में CM हेमंत सोरेन, भ्रष्टाचार के 29 आरोपियों पर FIR का आदेश

इसे भी पढ़ें :बीवी को छेड़ा तो लगा दिया ठिकाना… देखें

इसे भी पढ़ें :इस हाल में मिले नुनू बाबू और रूपम…देखें

इसे भी पढ़ें :खत्म हुआ साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें कहां कब दिखा

इसे भी पढ़ें :सदियों के संताप के बाद दुल्हन की तरह सजी राम नगरी, देखें भव्य तस्वीरें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...