spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एक निश्चित सोच के साथ आगे बढ़ें, जरूर हासिल होगा लक्ष्य : कमांडेंट झा

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र संगठन गढ़वा की ओर से एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि CRPF 172 बटालियन के कमांडेंट आशीष कुमार झा, एनवाईके के जिला युवा समन्वयक मोहसिन हासमी ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवल्लित कर किया। युवा कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के दौरान युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री झा ने कहा की एक निश्चित सोच के साथ आगे बढ़ने पर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। युवा ही देश का भविष्य हैं। उन्हें अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है। प्रतिभाएं हर किसी में छुपी होती है। बस एक मंच के माध्यम से उसे निखारने की जरूरत है। जिला युवा समन्वयक श्री हासमी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र लगातार युवाओं की प्रतिभा को निखारने का काम कर रही है। इस तरह के युवा महोत्सव के जरिए युवाओं को अपनी प्रतिभा को जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक मंच मिला है। युवा महोत्सव के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, मोबाईल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, युवा संवाद एवं संस्कृति उत्सव प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी प्रखंडों से करीब 300 युवाओं ने भाग लिया। 15 से 19 वर्ष के युवाओं के लिए आयोजित इस युवा महोत्सव के सफल प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर दिया जायेगा। कार्यक्रम में मंच संचालन स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार ने किया।

ये रहे उपस्थित 

समाजसेवी नीरज श्रीधर, झामुमो नेत्री अनिता दत्त, यूथ आइकन चंद्रमुखी कुमारी, एमटीएस रमेश कुमार, लेखापाल चाल्स बोदरा, शम्भू त्रिपाठी, रामाशंकर पांडेय, अभिषेक कुमार, विश्वविजय सिंह, अनूप ठाकुर, अजय शुक्ला, अरविंद तिवारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक पूजा कुमारी, सूफिया खातून, कल्पना तिवारी, रानी कुमारी, कुमारी पूजा सिंह, रंजना सिंह, मोहित चौधरी, सत्यम कुमार, पियूष कुमार चौबे, धर्मेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, धनंजय यादव और राहुल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में इन्हें किया गया सम्मानित

युवा संवाद प्रतियोगिता में शिल्पी साक्षी को प्रथम शिवम कुमार चौधरी को द्वितीय पीयूष कुमार को तृतीय श्रेणी के लिए पुरस्कृत किया गया। इसी तरह फोटोग्राफी प्रतियोगिता में रविरंजन कुमार चौधरी को प्रथम, अक्षय कुमार को द्वितीय, तैबा जासमीन को तृतीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में धनंजय कुमार गुप्ता को प्रथम, कुंदन कुमार को द्वितीय, सिंपल कुमारी को तृतीय, सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंजीता केरकेट्टा टीम को प्रथम, विजय कुमार को द्वितीय, काजल टीम को तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में अंजली कुमारी को प्रथम, अलका कुमारी को द्वितीय, ट्विंकल कुमारी को तृतीय, कविता लेखन प्रतियोगिता में कोमल सोनी को प्रथम, नरगिस खातून को द्वितीय, अनुष्का चौबे को तृतीय स्थान मिला।

निर्णायक मंडली में इन्होंने निभाई भूमिका

निर्णायक मंडली में सतीश कुमार मिश्र, प्रियरंजन पाठक, अमन चक्र, मृणाल कांति पाल, शभु कुमार तिवारी, आलोक तिवारी, राकेश त्रिपाठी और प्रमोद कुमार शामिल थे। जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया। वहीं चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इसे भी पढ़ें :TV actress वैशाली मौत मामला : दो पड़ोसियों पर 306 का केस दर्ज…

इसे भी पढ़ें :लहूलुहान लोगों की चित्कार से दहल उठा दनुआ घाटी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :12 घंटों तक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता रहा पटना का मनेर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :INDW vs SLW: टीम इंडिया ने जीता एशिया कप, श्रीलंका को करारी हार

इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :विधायक को बीच रोड पर घेरने की कोशिश, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर

इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग

इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...