Kohramlive : मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस वैशाली के सुसाइड केस में आज बड़ा खुलासा हुआ है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वैशाली ठक्कर द्वारा इंदौर शहर में अपने ही घर में कथित तौर पर फंदे से लटककर खुदकुशी की गयी थी। इस मामले में दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी दंपति अभिनेत्री के पड़ोसी हैं। उनके खिलाफ IPC की धारा 306 आत्महत्या के लिए उकसाना के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
उन्होंने कहा कि ये दोनों पड़ोस के ही रहने वाले हैं और वैशाली के परिचित हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के मोबाइल एवं लैपटॉप अभी खुले नहीं हैं, उनको खोला जा रहा है। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। वहीं, इंदौर के ACP मोती-उर-रहमान ने कहा कि मौके से करीब पांच पन्नों का एक सुसाइट नोट मिला है, जिसमें वैशाली ने उसी शख्स पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वैशाली के परिवारवालों ने आरोप लगाया कि जैसे ही उक्त शख्स को वैशाली की शादी की प्लानिंग के बारे में पता चला, वह उसे परेशान करने लगा। ACP ने कहा कि उक्त दोनों पड़ोसी अपने घर में नहीं मिले। उनके घर में ताला लगा हुआ है और वे कहीं चले गये हैं।
यहां याद दिला दें कि बीते कल आसपास के निवासियों की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने साई बाग कॉलोनी में ठक्कर के घर का दरवाजा खोला जहां वह कमरे में पंखे से लटकी मिली थीं। अभिनेत्री को तुरंत इंदौर स्थित एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वैशाली ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल में अभिनय करते हुए स्टार बनीं। उन्होंने एक दर्जन से अधिक धारावाहिकों में काम किया। वैशाली मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर कस्बे की रहने वाली थीं। वह पिछले तीन साल से इंदौर में रह रही थीं।
इसे भी पढ़ें :INDW vs SLW: टीम इंडिया ने जीता एशिया कप, श्रीलंका को करारी हार
इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें :विधायक को बीच रोड पर घेरने की कोशिश, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग
इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें












