INDW vs SLW: टीम इंडिया ने जीता एशिया कप, श्रीलंका को करारी हार

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सिलहट में खेले गए 2022 महिला एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को करारी हार दी खिताबी मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से बाज़ी मारी। श्रीलंका की टीम पहले खेलने के बाद भी सिर्फ 65 रनों पर ढेर हो गई। इसके बाद टीम इंडिया ने महज़ 8.3 ओवर में ही पासा पलट दिया।

रेणुका सिंह ने झटके इतने विकेट

भारत को 20 ओवर में 66 रन का लक्ष्य दिया गया, जिसे भारत ने 8.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह महिला एशिया कप का आठवां आयोजन था, जबकि भारत की यह सातवीं जीत है। भारत ने महिला एशिया कप चार बार एकदिवसीय प्रारूप में जीता है, जबकि तीन बार टी20 प्रारूप में विजय हासिल की है। भारत की जीत की नींव रखने के लिए रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका को 65 रन पर रोक दिया।

स्मृति मंधाना की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

भारत को 66 रन के लक्ष्य तक पहुंचाने के प्रयास में शेफाली वर्मा (05) और जेमिमाह रॉड्रिगेज़ (02) आउट हो गईं। लेकिन, स्मृति मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी करके भारत को आसान जीत दिलाई। स्मृति ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों के साथ नाबाद 51 रन बनाए जबकि हरमनप्रीत ने 14 गेंदों पर एक चौके के साथ नाबाद 11 रन का योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :विधायक को बीच रोड पर घेरने की कोशिश, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर

इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग

इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...