kohramliive desk : जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया था। इसके बाद दोनों के बीच अलगाव की खबरें आने लगीं। प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा ने खुद इसका खंडन किया। इस बीच जोनस ब्रदर्स को रोस्ट (मजाक उड़ाना) करने वाला शो ‘द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। शो का एक छोटा सा हिस्सा प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह निक जोनस के साथ उनके भाइयों का भी मजाक उड़ा रही हैं।
जोनस ब्रदर्स के लिए नहीं बना है भारत का संगीत
वीडियो में प्रियंका स्टेज पर खड़ी हैं और एक कोने में तीनों जोनस ब्रदर्स बैठे हुए हैं। वहां मौजूद दर्शकों से प्रियंका कहती हैं, ‘मैं बहुत सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं, आज रात अपने पति निक जोनस को रोस्ट करते हुए और उनके भाइयों को भी, जिनका नाम मुझे कभी याद नहीं रहता। मैं भारत से हूं, एक ऐसा देश जहां की संस्कृति, संगीत और मनोरंजन बहुत समृद्ध है। इसलिए साफ है कि वह जोनस ब्रदर्स के लिए नहीं बना है।
हम दोनों एक दूसरे को सिखाते हैं
प्रियंका आगे कहती हैं, ‘निक और मुझमें 10 साल का उम्र का फासला है। जी हां, 90 के दशक के बहुत से पॉप कल्चर के उदाहरण वह नहीं समझ पाता है और मैं उसे वह समझाती हूं। जो कि ठीक भी है, क्योंकि हम दोनों एक दूसरे को सिखाते हैं। हम एक दूसरे को सिखाते हैं, जैसे वह मुझे दिखाता है कि कैसे टिक टॉक का प्रयोग करते हैं और मैं उसे दिखाती हूं कि एक सफल एक्टिंग करियर क्या होता है।‘ प्रियंका के इतना कहते ही वहां मौजूद दर्शक हंसने लगते हैं। प्रियंका के इस वीडियो पर निक ने कमेंट भी किया और हंसने वाला इमोटिकॉन बनाया है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें :गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बने पापा, पत्नी ने नन्ही परी को दिया जन्म
इसे भी पढ़ें : बोकारो में मिली लड़की की कटी मुड़ी, धर खोजने में जुटी पुलिस…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :…अब मार्च तक गरीबों को मुफ्त में मिलेगा राशन, कैबिनेट से मिली मंजूरी
इसे भी पढ़ें :BREAKING : दिनदहाड़े फिर एक जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना #GANGSOFWASSEYPUR
इसे भी पढ़ें :बुजुर्गों को अयोध्या भेज रही यह सरकार, जानें- कैसे होगा रजिस्ट्रेशन और कब जाएगी ट्रेन
इसे भी पढ़ें :स्कूल-कॉलेज 29 नवंबर से खुलेंगे, खत्म होगा वर्क फ्रॉम होम
इसे भी पढ़ें :निकलने वाली थी बारात, तभी धनबाद पुलिस पहुंची और…
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले वीर का “अभिनंदन”
इसे भी पढ़ें :खाई में गिरी बारातियों से भरी जीप, 5 ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :लिंक पर क्लिक क्या किया, लुट गये सर्फे, देखें वीडियो








