रांची : प्रिंसिपल सर का बर्ताव शुरू से ही मेरे प्रति सही नहीं था। पहले स्कूल के खत्म होने के बाद सभी टीचरों के साथ चली जाया करती थी। बाद में प्रिंसिपल सर मुझे बुलाकर बोले कि तुम्हारी छुट्टी नन टीचिंग स्टाफ के साथ होगी। स्कूल छुट्टी के बाद मेरा कोई काम नहीं रहता था। मैंने जब उनसे कहा तो वह बोले- तुम मुझसे खाली टाइम में यहां रहकर व्हाट्सअप पर चैट करो, मैं तुम्हें रोज अधिक से अधिक समय अपने सामने देखना चाहता हूं। मुझे यह सब सुनकर अच्छा नहीं लगा। समझ में नहीं आ रहा था कि इस हालात से कैसे निपटूं। मैं हर पल सर से दूर रहने की कोशिश करती थी। वह किसी न किसी बहाने मुझे अपने चेंबर में बुलाते और गलत हरकत करते। वह मेरे प्राइवेट पार्ट को पकड़ लेते थे। प्रतिरोध करने पर कन्वेंस करने लगते थे। अश्लील वीडियो भेजते थे और कहा करते थे, इसी देखो, फिलिंग्स आयेगा। फिलिंग्स आयेगा तो मुझे वीडियो कॉल करो या मैसेज करके बताओ। यह कहना है राजधानी रांची के डीएवी कपिलदेव में काम करने वाली एक नर्स का। 22 जुलाई 2019 को स्कूल में अनुबंध के तौर पर नौकरी हासिल करने वाली नर्स ने दर्ज एफआईआर में आगे कहा है कि कई बार प्रिंसिपल सर न्यूड वीडियो कॉल करने के लिए दबाव बनाया करते थे। मैंने कभी उनकी बात नहीं सुनी। किसी न किसी बहाने मैं टालती रही। कुछ दिनों तक ऐसा ही चलता रहा। मैं बहुत गरीब परिवार से हूं। नौकरी करना मेरे लिए बहुत जरूरी है। मेरे घर की पूरी जिम्मेदारी मुझ पर है, लेकिन सर के बर्ताव से मैं बहुत परेशान हो रही थी। फिर एक दिन सर मुझे बुलाकर बोले कि मैं तुम्हें सिक रूम (गेस्ट हाउस) में शिफ्ट करा देता हूं। मैं उनकी गलत मंशा को भांप ली थी, मैंने मना कर दिया। लेकिन वे जबरन मुझे 2020 में गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिये। स्कूल छुट्टी होने के बाद सर गेस्ट हाउस में अक्सर आने लगे और हमेशा एक ही बात कहते थे कि तुम्हें जिस दिन मेरे लिए फिलिंग्स आ जाये, मुझे बताना। तुम बस एक बार मेरी बात मान जाओ, मैं तुम्हें ऊंचाई तक ले जाऊंगा। मुझे लालच देने के लिए वर्ष 2020-21 को डीएवी जोन एफ कमेटी का जो एग्जाम होता है, उसका प्रश्न पत्र लीक कर मुझे दिये थे और परीक्षा के दिन सुबह कॉल कर सर प्रश्न बता रहे थे, ताकि मैं उनके साथ गलत करने को तैयार हो जाऊं। एक दिन सर मेरे कमरे में आये और मेरा कपड़ा खोलने का प्रयास करने लगे। उस समय मेरा कैमरा ऑन था, जिसका वीडियो भी मेरे पास है। दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने ऐसी-ऐसी बातें लिखी है, उसके जिक्र के आगे शर्म भी शरमा जाये। पीड़िता ने अपने दुख के बारे में स्कूल के 4 अन्य सर को बतायी थी, जिनके नाम का जिक्र एफआईआर में है। तब प्रिंसिपल सर ने उसे धमकाया था। तब वह कुछ तस्वीरें दिखाएं, जिसमें वे प्रशासन के लोगों के साथ थे और बोले कि प्रशासन मेरे हाथ में है। तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी।
Read More : पूर्व MLA बंधु तिर्की के घरों पर CBI का छापा, देखें वीडियो …
Read More : जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…
Read More : प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो












