spot_img
spot_img
spot_img

नहाने गया प्रिंस इस हाल में मिला… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Dheeraj Sharma, Vishnugarh) : दो दिन पहले घर से निकला प्रिंस फिर वापस नहीं लौटा। उसकी आज लाश मिली। रमुआ गांव के रहनेवाले 15 साल के प्रिंस की लाश कोनार डैम में मिली। प्रिंस के घरवालों ने बताया कि वह बीते 23 सितंबर की सुबह घर से निकला था। बोला था- थोड़ी देर में वापस आ जाउंगा। दिन ढल गया, पर वह नहीं लौटा। घरवालों ने उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजा, पर वह कहीं नहीं मिला। प्रिंस की चिंता में परेशान घरवाले थाना पहुंचे। सारी बात थानेदार राम नारायण सिंह को बताई गई। तफ्तीश में जुटी पुलिस ने आज उसके दोस्तों से भी पूछताछ की। तब राज खुला कि वह कोनार डैम में डूब गया है। दोस्त ने बताया कि वे लोग डैम नहाने गये थे। नहाते वक्त प्रिंस का पैर फिसल गया। उसे बचाने की कोशिश की गई पर बचा नहीं पाये।

दोस्त की बात सुन Prince के घरवालों के होश उड़ गये। सभी डैम की ओर दौड़ पड़े। लोकल गोताखोरों को प्रिंस को खोजने में लगाया गया। काफी देर डैम की खाक छानने के बाद गोताखोरों ने एक लड़के की लाश निकाली। वह लाश प्रिंस की थी। मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रिंस के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। वहीं, प्रिंस के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। Prince की डेड बॉडी निकालने में गोताखोर धीरज लहेरी, अशोक महतो, बासुदेव महतो, नीरज लहेरी, पूर्व मुखिया टूकन महतो, देवेंद्र महतो, जगदीश महतो, गुलाब महतो और काली महतो को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें : कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें

इसे भी पढ़ें : आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं में खुशी की लहर,सीएम हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा गिफ्ट

इसे भी पढ़ें : खूनी जंग का ऐलान, मारा गया एरिया कमांडर…

इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...