Ranchi : बालू घाट पर कब्जा और कोयला की काली दुनिया में दबदबा के खूनी जंग में JJMP का एरिया कमांडर विकास लोहरा उर्फ अभिजीत मारा गया। उसपर गोलियां बरसा दी गई। वर्ष 2017 में TPC के सब जोनल कमांडर सागर गंझू सहित छह लोगों की हत्या में विकास लोहरा का नाम उछलकर सामने आया था। तब से वह TPC के टारगेट में था। उसकी जोर शोर से खोजाई हो रही थी। राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के महुआ खुर्रा में विकास को मौत के घाट उतार दिया गया। तीन जिलों की पुलिस के लिये परेशानी का शबब बना विकास लोहरा के मारे जाने के फैली खबर के बाद कई थानों की पुलिस मौके-ए-वारदात पहुंची। घटनास्थल के आसपास के घने जंगल में पुलिस घुसी, पर पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा। विकास को मार गिराने में TPC के एरिया कमांडर विक्रम दस्ते का नाम उछलकर सामने आया है।
रांची, रामगढ़ और लातेहार में एक्टिव विकास लोहरा पर इल्जाम है कि बीते 26 अगस्त को बुढ़मू में चढ़ाई कर वहां के बालू घाट को बंद करा दिया था। वहीं बतौर लेवी 7 लाख रुपये की डिमांड कर दी थी। यहां पहले से TPC के उग्रवादियों की हुकूमत चलती है। विकास लोहरा ने TPC को जोर का झटका दिया था। तब TPC के एरिया कमांडर ने विक्रम दस्ते को विकास को मार गिराने का फमान जारी किया गया था। किसी भी हालत में उसे खोज कफन पहना देने को कहा गया था। इस काम को अंजाम देने वाले उग्रवादियों का संगठन में ओहदा बढ़ा देने का ऐलान भी किया गया था। तब से विकास लोहरा की तलाश की जा रही थी। ऐसा नहीं था कि बुढ़मू इलाके में JJMP और TPC की अदावत से पुलिस अनजान थी। अदावत से बगावत पर उतर आये दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन थे। वहीं कोयले की काली दुनिया के कुछ दागदार और बालू माफिया भी किसी एक संगठन को ही लेवी देने को राजी थे। बालू घाट बंद करा देने के बाद से दोनों की दुश्मनी और बढ़ गई थी। राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में बेखौफ उग्रवादियों में बीती रात खूनी जंग हुई। देर रात तक गोलियों की गूंज इलाके में गूंजती रही। डर-भय से लोग रात में नहीं निकले। पुलिस को भी रात में कोई भनक नहीं लगी। खूनी जंग के बाद से इलाके के लोग खौफजदा हैं। पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।
इसे भी पढ़ें :खूंखार थिंक टैंक विनय यादव का क्या किया पुलिस ने, देखें….
इसे भी पढ़ें :दोबारा आये तो मरवा कर फेंकवा दूंगा, हो गया केस…
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने सभी SP के साथ की हाई लेवल मीटिंग, देखें क्या कहा
इसे भी पढ़ें :Tata ने लॉन्च किया इस सस्ती गाड़ी का स्पेशल एडिशन, सिर्फ इतनी रखी कीमत
इसे भी पढ़ें :Urvashi Rautela ने फ्लाइट में दीपिका पादुकोण को किया Kiss, यूं किया रिएक्ट
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….














