spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

उनकी बातों और यादों को जिंदा रखने का अनमोल “झारखंड रत्‍न”… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI (Sanjay Kapardar / Rajesh Singh): यह है अपना झारखंड, हर किसी के सपनों का जहां। भगवान बिरसा मुंडा के स्‍थान में एक से बढ़कर एक शूरवीर और विभूतियों पर हर किसी को नाज है। शहीद ठाकुर विश्‍वनाथ शाहदेव, शेख भिखारी और टिकैत उरांव जैसे वीरों को मरनोपरांत सम्‍मान देकर लोक सेवा समिति एक संदेश दे गया कि इन्‍हें कभी मत भूलना। वहीं अलग-अलग विधा में बेहतरीन जौहर दिखाने वाले लोगों को झारखंड रत्‍न और विशिष्‍ट सेवा सम्‍मान से नवाजा गया। रांची प्रेस क्‍लब में आयोजित समारोह में कई हस्‍ती शिरकत किये। शहीदों की जीवन और वीर गाथा के बारे में बताया गया।

ज्‍यादातर वक्‍ताओं ने कहा कि उन्‍हें इन झारखंड के सपूतों पर नाज है। कभी दिन दुखियों और बीमार लोगों की सेवा में सड़कों पर तपने और भींगने वाले समिति के अध्‍यक्ष मो. नौशाद खान ने बताया कि 1997 की बात है। एक गरीब बच्‍चे की दोनों किडनी खराब हो गई थी। ट्रांसप्‍लांट कराना जरूरी था। बच्‍चे के घरवालों की माली हालत ठीक नहीं थी। उस समय सड़कों पर घूम-घूमकर चंदा किया। किसी तरह 80 हजार रुपये इकट्ठा कर पाये। वेल्‍लोर में बच्‍चे का किडनी ट्रांसप्‍लांट कराया गया। इतना सबकुछ करने के बाद भी किसी ने पीठ तक नहीं थपथपाई। अच्‍छा नहीं लगा। तभी मन में ख्‍याल आया कि ऐसे कई वंदे होंगे जो नेकियां कर जाते हैं। उनकी बातें और यादें को जिंदा रखने के लिहाज से ही मन में उनका सम्‍मान करने का भाव आया। तब से ऐसे हस्तियों को लोक सेवा समिति मान और सम्‍मान देना शुरू किया। सुनें क्‍या बोले मो. नौशाद…

लाल प्रवीर नाथ शाहदेव, डॉ एम सिब्गतुल्लाह, शाह उमर, अजय शंकर मेहता, मजबूल खान, मो समीउल्लाह खान, हाजी अब्दुल लतीफ खान, डॉ शेरान अली तथा अरविंदर सिंह देओल, जेवीएम श्यामली के , प्रिंसिपल समरजीत जाना, सेंट जेवियर कॉलेज के प्रिसिंपल, डॉक्युमेंट्री फिल्म मेकर दीपक बाड़ा, चित्रकार सीआर हेम्ब्रम, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ जमील अख्तर, सोहराई कला की पुनीता कुमारी और डॉ त्रिवेणी नाथ साहू को झारखंड रत्‍न से सम्‍मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें : हक जताने पर फांसी पर लटका दिया, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : आपके Phone में भी होती है Internet और Network की दिक्कत, तो करें ये काम…

इसे भी पढ़ें : कल और परसो बैंक का है काम तो जरूर पढ़ें यह खबर, नहीं तो…

इसे भी पढ़ें : भक्तों को बड़ी सौगात, 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

इसे भी पढ़ें : … और पुलिस का भी माथा ठनक गया, देखें वीडियो..

इसे भी पढ़ें : 32 मिनट में 3 खूंखार को मार गिराया “PUMA-02”, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...

रांची हाई अलर्ट पर, सादे लिबास में घूम रहे खुफिया अफसर… जानें क्यों

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता के गलियारों...

CM हेमंत सोरेन के विजन ने बदली गांवों की तस्वीर और तकदीर…

Ranchi : कभी झारखंड के गांवों में आम के...

चौपारण के दैहर गांव में शोक, ब्रह्मर्षि समाज के तपेदार का नि’धन…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के दैहर गांव...

बनारस से रांची आ रही बस मौ’त से टकराई, मची ची’ख-पुकार…

Ranchi : वाराणसी से रांची आ रही रेखा बस...