kohramlive desk : जायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D की कीमत सरकार ने तय कर दी है। इसके प्रति डोज के लिए 265 रुपये लगेंगे। यह वैक्सीन 12 से 18 साल के उम्र वालों को दी जाएगी। सररकार ने अहमदाबाद की कंपनी जायडस कैडिला को तीन खुराक वाली कोविड वैक्सीन ZyCoV-D की एक करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है।
तीन डोज वाली और दुनिया की पहली प्लाज्मिड डीएनए वैक्सीन
कैडिला हेल्थकेयर ने सोमवार को शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि भारत सरकार जाइडस कैडिला की डीएनए COVID-19 वैक्सीन की 1 करोड़ डोज खरीद रही है। यह तीन डोज वाली और दुनिया की पहली प्लाज्मिड डीएनए वैक्सीन है। ZyCoV-D को कंपनी ने स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। ZyCoV-D ने कम से कम तीन महीनों के लिए लगभग 25 डिग्री के तापमान पर अच्छी स्थिरता दिखाई है।
सुई मुक्त एप्लीकेटर से लगेगी वैक्सीन
कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ.शार्विल पटेल का कहना है कि सुई-मुक्त एप्लीकेटर के जरिये वैक्सीन लगाई जानी है। यह कई और लोगों को टीका लगवाने और खुद को कोविड-19 से बचाने के लिए प्रेरित करेगा, खसकर 12 से 18 साल की आयु वर्ग के बच्चों और युवा वयस्कों को।
इसे भी पढ़ें :विक्की कौशल और कटरीना कैफ की हुई रोका सेरेमनी, ऐसा था आयोजन
इसे भी पढ़ें : कल नहाए-खाए से होगी छठ महापर्व की शुरुआत,नोट कर लें पूजन सामग्री लिस्ट
इसे भी पढ़ें : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर नहीं छोड़ा तो पुलिस के साथ कर दिया…
इसे भी पढ़ें : T-20 World Cup : ऐसे टूटा साउथ अफ्रीका का सपना टूटा
इसे भी पढ़ें : जुआ खेलते-खेलते खेलने लगे खूनी खेल, 2 मरे, 3 गंभीर
इसे भी पढ़ें : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो की चाईबासा में मौत, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्लाने लगती है लड़कियां, देखें क्यों…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)














