spot_img
spot_img
spot_img

Petrol से तकरीबन 32 रुपये सस्ता है विमान ईंधन एटीएफ का Price

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : विमान ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में शनिवार को तीन फीसद की वृद्धि हुई। इदंटरनेशनल स्तर पर क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने के बीच पिछले दो माह में यह एटीएफ कीमतों में चौथी वृद्धि है। नयी ऊंचाई छूने के बाद Petrol और डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।  सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ का दाम 1,512.38 रुपये प्रति किलो लीटर की बढ़ोतरी के साथ 52,491.16 रुपये प्रति किलो लीटर पर पहुंच गया गया है। मतलब यह है कि दिल्ली में विमान ईंधन 52.49 रुपये लीटर है, जबकि  शनिवार को पेट्रोल 84.45 रुपये और डीजल 74.63 रुपये प्रति लीटर पर है।

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर के लिए राज्यपाल ने दी 51 हजार सहयोग राशि

पहली दिसंबर 2020 से चौथी वृद्धि

एटीएफ कीमतों में यह पहली दिसंबर 2020 से चौथी वृद्धि है। उस दिन एटीएफ के दाम 7.6 फीसद या 3,288.38 रुपये प्रति किलो लीटर बढ़ाए गए थे। 16 दिसंबर को एटीएफ कीमतों में 6.3 फीसद या 2,941.5 रुपये प्रति किलोलीटर और एक जनवरी को 3.69 फीसद या 1,817.62 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।  एटीएफ कीमतों में प्रत्येक महीने की एक और 16 तारीख को बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय दरों के औसत मूल्य और पिछले पखवाड़े की विदेशी विनिमय दर के हिसाब से संशोधन होता है।

इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार हो गए सांसद संजय सेठ के पीए, बोले- बात तो होती थी, मगर…

मुंबई में एटीएफ 50,596.02 रुपये प्रति किलो लीटर

मुंबई में शनिवार को एटीएफ का दाम 49,083.65 रुपये से बढ़कर 50,596.02 रुपये प्रति किलो लीटर हो गया। स्थानीय करों की वजह से विभिन्न राज्यों में एटीएफ के दाम भिन्न होते हैं।  हालांकि, शनिवार को पेट्रोल और डीजल कीमतों में संशोधन नहीं हुआ। दिल्ली में 14 जनवरी को पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 84.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में यह 91.32 रुपये प्रति लीटर है।  हालांकि, मुंबई में डीजल का दाम 81.60 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर है। दिल्ली में डीजल 74.88 रुपये प्रति लीटर है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

पहली नजर का प्यार, हकीकत या केवल एहसास? क्या कहता है विज्ञान… जानें

Kohramlive : फिल्मों में अक्सर आपने देखा होगा, नजरें...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...