Ranchi : आज BIT मेसरा के शानदार उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है। टेक्नोलॉजी ने काफी प्रगति की है। इसमें सबसे बड़ा परिवर्तन AI, एनीमेशन जैसी चीजों ने लाया है। विकसित भारत के निर्माण में इसका बड़ा योगदान है। केंद्र सरकार अभी AI को एकीकृत करने की दिशा में काम कर रही है। BIT मेसरा ने इससे संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करके बड़ा कदम उठा है, जो खुशी की बात है। झारखंड आना मेरे लिए घर आने जैसा है। यह कहना है महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का। शनिवार को उन्होंने BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। मौके पर गवर्नर संतोष गंगवार, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और संस्थान के आला अधिकारी सहित कई लोग मौजूद थे। उन्होंने संस्थान की शानदार जर्नी के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी।
युवाओं के उत्साह ‘विकसित भारत’ के निर्माण में मील का पत्थर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं का उत्साह और प्रतिबद्धता मील का पत्थर साबित होगा। हमारी बेटियां विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, गणित में पीछे नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि उद्यमियों को पारंपरिक समुदायों के ज्ञान के आधार की अनदेखी नहीं करनी चाहिये।
सम्बोधन के बाद एयरपोर्ट रवाना हुईं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले छात्रों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस क्रम में उन्होंने कई छात्र-छात्राओं से बात की। अपने सम्बोधन के बाद राष्ट्रपति एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। राजधानी रांची में उनकी सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम किये गये थे।
As AI rapidly transforms economies, the Government of India has been quick in responding to the emerging scenario. pic.twitter.com/zoL4z6J4yp
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 15, 2025
इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…
इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी
इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश









