Delhi : राजधानी दिल्ली के 30 इलाकों में अगले 2 रोज पानी की समस्या होने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक 15 से 17 फरवरी तक इन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जल बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इन दो दिनों में भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक सफाई के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। 15 फरवरी को वसुंधरा एनक्लेव, न्यू अशोक नगर, शालीमार बाग S1 और डी ब्लॉक, पीतमपुरा, पश्चिम विहार, एमआईजी जनकपुरी, रमेश नगर, कीर्ति नगर, मानसरोवर गार्डन, विकासपुरी, सरस्वती गार्डन, मस्जिद मोड फेस 1, श्रीनिवास पुरी जैसे इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं 17 फरवरी को विकासपुरी पॉकेट सी ई डब्ल्यू एस फ्लैट्स, ए ब्लॉक जनकपुरी, विकासपुरी ए ब्लॉक, मयूर विहार अर्चना अपार्टमेंट, पश्चिम विहार डी ब्लॉक, कर्मपुरा, पंजाबी बाग, मस्जिद मोड फेस 1, डीडीए फ्लैट गिरी नगर, गोविंदपुरी और गोविंदपुरी एक्सटेंशन, पूर्वी अपार्टमेंट्स डीडीए फ्लैट, सराय काले खा, मोती बाग क्षेत्र पॉकेट 12 कालकाजी एक्सटेंशन, सरिता विहार और जसोला विहार और मादीपुर में पानी नहीं आयेगा।














