Kohramlive : आगामी 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ICC ने प्राइस मनी का ऐलान कर दिया है। ICC ने विनर टीम के लिए 20 करोड़ 80 लाख रुपये के पुरुस्कार की घोषणा की है। वहीं उप विजेता टीम को 10 करोड़ 40 लाख रुपये मिलेंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों को 5 करोड़ 20 लाख रुपये प्रति टीम मिलेंगे। 5वें और 6ठे स्थान पर मैच समाप्त करने वाली प्रत्येक टीमों को 3-3 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि 7वें और 8वें स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीमों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। साथ ही ग्रुप स्टेज में प्रत्येक मैच जीतने वाली विजेता टीम को 29 लाख रुपये दिये जायेंगे।
यहां याद दिला दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दुनिया की बेहतरीन 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी के सारे मैच 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान और दुबई में खेले जायेंगे। टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।










