सुधा दूध भी हुआ महंगा… जानें नये रेट

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ाईं, और अब बिहार की सबसे बड़ी डेयरी ब्रांड Sudha Dairy ने भी दूध महंगा करने का फैसला ले लिया है। नई दरों के मुताबिक सुधा दूध अब 2 रुपये प्रति लीटर तक महंगा मिलेगा। बढ़ी हुई कीमतें जल्द ही पूरे राज्य में लागू कर दी जायेंगी।

जानिये अब कितना महंगा हुआ सुधा दूध

  • सुधा गोल्ड (फुल क्रीम) — ₹67 प्रति लीटर
  • सुधा शक्ति — ₹59 प्रति लीटर
  • सुधा काऊ मिल्क — ₹56 प्रति लीटर
  • सुधा हेल्दी (टोंड मिल्क) — ₹54 प्रति लीटर
  • सुधा स्मार्ट (डबल टोंड) — ₹28 प्रति आधा लीटर

आखिर क्यों बढ़े दूध के दाम?

सुधा डेयरी का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में पशु आहार, बिजली, ट्रांसपोर्टेशन और उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी हुई है। डेयरी प्रबंधन के मुताबिक किसानों को बेहतर भुगतान देना और दूध उत्पादन बनाये रखना अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।

डेयरी सेक्टर से जुड़े जानकार बताते हैं कि चारा और पशुपालन से जुड़े खर्च रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में डेयरी कंपनियों पर लागत का दबाव लगातार बढ़ रहा है और अब उसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर दिखाई देने लगा है।

पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी दिया था झटका

गौरतलब है कि 14 मई को Amul और Mother Dairy ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। अब सुधा के फैसले के बाद साफ है कि दूध बाजार में महंगाई की लहर पूरे उत्तर भारत में फैल चुकी है।

इसे भी पढ़ें : पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का हुआ अंत, किसने मा’रा… जानें

इसे भी पढ़ें : 9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

इसे भी पढ़ें : डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

इसे भी पढ़ें : सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के चर्चित होटल कारोबारी लव भाटिया की मौ’त…

Ranchi : राजधानी रांची के मशहूर कावेरी रेस्टोरेंट के...

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का हुआ अंत, किसने मा’रा… जानें

Kohramlive : पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बड़े नामों...

9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

Kohramlive : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”...

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...