अंडमान पहुंचा मानसून, इस रोज तक झारखंड में होगी एंट्री!

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Ranchi : झारखंड में मई की शुरुआत में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी थी, लेकिन अब मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। 15 मई के बाद से उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही गर्म पछुआ हवाओं ने पलामू, गढ़वा, चतरा समेत कई जिलों में भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा दिया है। मौसम केंद्र रांची के निदेशक बाबूराज पीपी ने साफ कहा है कि फिलहाल राज्यवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। खासकर पश्चिमी और उससे सटे जिलों में अगले कुछ दिनों तक तपिश बनी रहेगी।

10 जून तक झारखंड पहुंच सकता है मानसून

मौसम केंद्र के अनुसार मानसून अंडमान पहुंच चुका है और इस बार सामान्य तिथि से पहले केरल में दस्तक दे सकता है। बाबूराज पीपी के मुताबिक, मानसून 26 मई तक केरल पहुंच सकता है, जबकि झारखंड में इसकी एंट्री 10 जून तक होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून आने के बाद ही लोगों को गर्मी से स्थायी राहत मिल पायेगी।

राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, एक ओर जहां पश्चिम से गर्म हवायें आ रही हैं, वहीं बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवायें भी राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में पहुंच रही हैं। इसके प्रभाव से झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों में अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं तेज हवा, बादल गरजने और बारिश की संभावना है। 22 और 23 मई के लिए कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इस बार सामान्य से कम बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने इस साल अल नीनो के असर को लेकर भी चिंता जताई है। अल नीनो के प्रभाव से इस साल सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, झारखंड में सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : रांची के चर्चित होटल कारोबारी लव भाटिया की मौ’त…

इसे भी पढ़ें : सुधा दूध भी हुआ महंगा… जानें नये रेट

इसे भी पढ़ें : पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का हुआ अंत, किसने मा’रा… जानें

इसे भी पढ़ें : 9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

युवाओं को परोस रहा था ‘जहर’, पुलिस ने दबोचा…

Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र से...

लालपुर के डी-कोर मॉल पार्किंग में फा’यरिंग, मची अफरा-तफरी…

Ranchi : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डी-कोर...

व्हाट्सएप ग्रुप से चलता था BS का काला कारोबार, जंगल से 5 अरेस्ट… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र के...

अब घर बैठे होगा वोटर वेरिफिकेशन, 20 जून से झारखंड में बड़ा अभियान

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची को अधिक सटीक...

CM को मिला इन्वेस्टर समिट में शामिल होने का न्योता…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके...