Ormanjhi(Kuldeep Tiwari/Amitabh) : राजधानी रांची से सटे ओरमाझी प्रखंड के कुच्चु स्थित नव निर्मित जगदम्बा शिव संकट मोचन मंदिर में 1 मई से शुरू होने वाले श्री श्री 1008 शिव शक्ति हनुमत प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ के आयोजन के लिये भक्तों ने जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर विभिन्न गांवों के धर्म प्रेमियों की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू और पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने साझा तौर पर की। बैठक में तय किया कि एक मई को होने वाली कलश यात्रा में प्रखंड के हर गांव और टोले के लोग शामिल होंगे। इसके लिये गांवों में बैठकें आयोजित की जायेंगी। राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि यह आयोजन सभी के सहयोग से ऐतिहासिक बन जायेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कलश यात्रा और प्रवचन सुनने के लिये मंदिर जरूर आयें। वहीं, 29 अप्रैल को आयोजित होने वाली भजन संध्या में भजन गायिका सहनवाज हुसैन के साथ शामिल होने का भी आह्वान किया। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजन सभी के सहयोग से सफल होते हैं। कोई धन से, कोई तन से, तो कोई मन से सहयोग करता है, लेकिन सबका सहयोग बराबर होता है।
इसे भी पढ़ें :सरकार ने इन 16 यूट्यूब चैनल्स को किया बैन, BBC को नोटिस… चेक करें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :अक्षय तृतीया : शुभ कर्मों से भरें जिंदगी की झोली… जानें
इसे भी पढ़ें :एक दिल दहला देने वाली सच्चाई…
इसे भी पढ़ें :रिम्स निदेशक को हटाने के फैसले पर HC की रोक, सरकार को नोटिस






