Ranchi : झारखंड के गांवों में एक बार फिर लोकतंत्र की दस्तक सुनाई देगी। पंचायत भवनों से लेकर प्रखंड कार्यालयों तक चुनावी तैयारियों की आहट महसूस होने लगी है। अगले साल अप्रैल-मई 2027 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आयोग ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। वहीं, चुनाव से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मांगी गई हैं।
गांव की सरकार चुनने की तैयारी शुरू
पंचायत चुनाव के जरिये ग्रामीण क्षेत्र की चार महत्वपूर्ण इकाइयों के लिये जनप्रतिनिधि चुने जायेंगे। इनमें जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों से चुनावी तैयारियों से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें मुख्य रूप से बड़ी और छोटी मतपेटियों की संख्या, मतदान केंद्रों की जानकारी, पंचायतों की संख्या, उपलब्ध चुनावी संसाधनों का ब्यौरा शामिल है।
हर बूथ पर होंगी तीन मतपेटियां
निर्वाचन आयोग की योजना के अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो बड़ी मतपेटियां, एक छोटी मतपेटी का उपयोग किया जायेगा। इसी आधार पर जिलों से उपलब्ध मतपेटियों की स्थिति की जानकारी मांगी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्था की जा सके। पंचायत चुनाव को लेकर सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि मतदान इलेक्ट्रॉनिक मशीनों से नहीं, बल्कि मतपत्र (बैलेट पेपर) के जरिये होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतपेटियों की संख्या और उपलब्धता की जानकारी मांगे जाने के बाद यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि इस बार भी पंचायत चुनाव पारंपरिक मतपत्र प्रणाली से ही कराये जायेंगे।
एक मतदाता देगा तीन प्रमुख वोट
मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर अलग-अलग पदों के लिये मतदान करेंगे। उन्हें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य के लिये वोट देना होगा। वहीं, संबंधित वार्ड के लिये अलग मतदान प्रक्रिया भी होगी। गांव के मतदाताओं को मतदान के दौरान आसानी हो, इसके लिये हर पद के लिये अलग रंग के मतपत्र रखे जायेंगे। रंगों का निर्धारण इस प्रकार किया गया है हल्का पीला – जिला परिषद सदस्य। हल्का हरा – पंचायत समिति सदस्य। गुलाबी – मुखिया। सफेद – वार्ड सदस्य। इस व्यवस्था से मतदाताओं को अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिये सही मतपत्र पर मतदान करने में सुविधा होगी।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में सेहत सुधारने की बड़ी तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिया ‘मिशन मोड’ का मंत्र…
इसे भी पढ़ें : हर घर तक पहुंचेगा नल का जल, केंद्र से CM ने रखी कई अहम मांगें…
इसे भी पढ़ें : CBSE के चेयरमैन और सचिव हटाये गये, अब राधा चौहान करेंगी जांच…
इसे भी पढ़ें : पहली बार महिला RTA सचिव बनीं सुजाता कुजूर ये बोल गई…
इसे भी पढ़ें : रांची में चला मेगा चेकिंग अभियान, एक साथ उतरी पुलिस…






