spot_img
spot_img

एक्टर की तरफ लपका शख्स, घबरा गई जान्हवी कपूर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : साउथ सुपरस्टार रामचरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन में जुटे हुये हैं। मंगलवार को दोनों विजयवाड़ा में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने कुछ पल के लिए सभी को चौंका दिया। स्टेज पर रामचरण, जान्हवी कपूर और फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना मौजूद थे। तभी अचानक एक युवक तेजी से रामचरण की ओर दौड़ पड़ा। युवक की हरकत देखकर मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी तुरंत सक्रिय हो गये।

रामचरण तक पहुंचने से पहले ही दबोचा गया फैन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैन रामचरण के बेहद करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा था। हालांकि अभिनेता के निजी बॉडीगार्ड और एमएमए फाइटर केविन कुंटा ने फुर्ती दिखाते हुये उसे बीच में ही रोक लिया। देखते ही देखते बॉडीगार्ड ने युवक को पकड़कर स्टेज से दूर कर दिया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

घटना से घबरा गईं जान्हवी कपूर

अचानक हुई इस घटना से रामचरण के बगल में बैठीं जान्हवी कपूर भी कुछ देर के लिए असहज और घबराई हुई नजर आईं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन के स्टेज की ओर बढ़ते ही जान्हवी का चेहरा बदल जाता है और वह हैरानी से पूरी घटना को देखती रहती हैं। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। रामचरण और जान्हवी के आसपास अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस रामचरण के निजी बॉडीगार्ड केविन कुंटा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी सतर्कता और तेजी की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

कब रिलीज होगी ‘पेद्दी’?

रामचरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में रामचरण और जान्हवी के अलावा बोमन ईरानी और देवयेंदु शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आयेंगे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, चार रंग के होंगे बैलेट पेपर…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सेहत सुधारने की बड़ी तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिया ‘मिशन मोड’ का मंत्र…

इसे भी पढ़ें : हर घर तक पहुंचेगा नल का जल, केंद्र से CM ने रखी कई अहम मांगें…

इसे भी पढ़ें : CBSE के चेयरमैन और सचिव हटाये गये, अब राधा चौहान करेंगी जांच…

इसे भी पढ़ें : पहली बार महिला RTA सचिव बनीं सुजाता कुजूर ये बोल गई…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...