घाटशिला उपचुनाव की तैयारी चरम पर, इस रोज से CM करेंगे प्रचार

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ghatshila : झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिये राजनीतिक तैयारी चरम पर है। पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना होगी। JMM के उम्मीदवार सोमेश सोरेन के समर्थन में CM हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन प्रचार की कमान संभालेंगे। वे 3 नवंबर से गांव-गांव जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच रखेंगे। वहीं, BJP ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 नवंबर को और पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुभेन्दु अधिकारी 6 नवंबर को स्थानीय जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उपचुनाव में प्रमुख मुकाबला BJP के बाबूलाल सोरेन, JMM के सोमेश चंद्र सोरेन और JLKM के रामदास मुर्मू के बीच त्रिकोणीय होने की संभावना है। राजनीतिक हलचल तेज है और सभी पार्टियां जीत के लिये मेहनत में जुटी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...