Ranchi : रांची पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ कर बड़ा ऑपरेशन किया है। SSP राकेश रंजन की गुप्त सूचना पर सिटी SP पारस राणा और कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में टीम ने देर रात 31 अक्टूबर को पहाड़ी मंदिर के रास्ते से सवार तीन अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को दबोचा। इस घटना में 28.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5.60 लाख रुपये है। तस्करों में शिवा राम, अमर कुमार यादव और सूरज कुमार शर्मा शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये बिहार के सासाराम के बबन साह उर्फ मौसा जी और सूरज कुमार से ब्राउन शुगर खरीदकर रांची में ऊंचे दामों पर बेचते थे। अमर कुमार यादव का आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस के सामने है।
SSP राकेश रंजन ने मामले को गंभीर बताते हुये तस्करों को कड़ी सजा दिलाने और नशा नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने का संकल्प दोहराया है। यह कार्रवाई राजधानी के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो रांची में नशे के कारोबार पर पैनी नजर रखने का संकेत भी है। पुलिस का यह विशेष अभियान शहरी सुरक्षा को मजबूत करने की कोशिशों को मजबूती दे रहा है ।
इसे भी पढ़े : वेंकटेश्वर मंदिर में भ’गदड़, कई की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े : रांची की सर्द रात, जब प्यार ने ही घों’ट डाला गला…





