spot_img
spot_img
spot_img

आस्था की लहरों में बहता प्रयागराज, 63 करोड़ पार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : महाकुंभ में अब तक 63 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री संगम में स्नान कर चुके हैं। भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा, मगर शहर की हवा भी निर्मल बनी रही। महाशिवरात्रि पर पुण्य स्नान के अंतिम पर्व पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का महाजुटान हो रहा है। लाल मार्ग, काली मार्ग, त्रिवेणी मार्ग हर ओर से भक्तों की भीड़ संगम तक पहुंच रही है। कल तक यानि महाशिवरात्रि के मौके पर तीन करोड़ से ज्यादा भक्तों के स्नान का अनुमान है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ रही। संगम जाने वाले रास्तों पर जनसैलाब, निजी वाहनों की बाढ़ से पार्किंग स्थल तक फुल रहा। सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। मेला क्षेत्र में पुलिस, पैरामिलिट्री, होम गार्ड, NDRF, सिविल डिफेंस और यूपी STF की तैनाती की गई है। प्रवेश बिंदुओं और पांटून पुलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। प्रयागराज-वाराणसी, चित्रकूट-प्रयागराज, मिर्जापुर-प्रयागराज, प्रतापगढ़-प्रयागराज और लखनऊ-प्रयागराज मार्गों पर रुक-रुककर वाहनों की कतारें लगी रही। पौष पूर्णिमा से लेकर अब तक प्रयागराज की वायु गुणवत्ता चंडीगढ़ से भी बेहतर रही। 13 जनवरी को AQI 67, 14 जनवरी को 67, 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) को 106, 3 फरवरी (बसंत पंचमी) को 65 और 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) को 52 दर्ज किया गया। महाकुंभ 2025 का यह महापर्व भक्ति, आस्था और प्रशासनिक कुशलता का संगम बन चुका है। भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम मुकम्मल हैं।

इसे भी पढ़ें :तीन बच्चों की मां का अंत, किसी में गुस्सा तो किसी में खौफ…

इसे भी पढ़ें :साफ हुई राजधानी की हवा, पाबंदियां खत्म…

इसे भी पढ़ें :राज्यपाल ने इन योजनाओं को बताया शानदार, बोले…

इसे भी पढ़ें :मैट्रिक परीक्षा प्रश्न पत्र लीक की जांच अब SIT के हवाले

इसे भी पढ़ें :शादी घर से लौट रही पांच लड़कियों के साथ गैं’गरे’प…

इसे भी पढ़ें :खू’नी इश्क, बेटे को परीक्षा दिलाने गई पत्नी मा’री गई, और…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

रिम्स के नये डायरेक्टर होंगे ये, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के...

“नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

झारखंड के पूर्व CM की अचानक तबीयत बिगड़ी, TMH में भर्ती…

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के...