Kohramlive Desk : 16 साल बाद गोंसालो रामोस की हैट्रिक से पुर्तगाल ने मंगलवार को FIFA WC 2022 के प्री क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 6-1 से हरा दिया। पुर्तगाल के लिए रामोस ने 17वें मिनट में पहला गोल दागा और फिर 51वें और 67वें मिनट में दो और गोल किए। रोनाल्डो 72वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे लेकिन उससे पहले ही टीम 5-1 की बढ़त के साथ अपनी जीत लगभग सुनिश्चित कर चुकी थी। पुर्तगाल की ओर से पेपे (33वें मिनट), राफेल गुरेइरो (55वें मिनट) और राफेल लियाओ (90 प्लस दो मिनट) ने भी गोल दागे। स्विट्जरलैंड की ओर से एकमात्र गोल मैनुअल अकांजी ने 58वें मिनट में किया।
रोनाल्डो ने मैदान पर उतरने के बाद बनाए अच्छे मूव
रोनाल्डो ने मैदान पर उतरने के बाद कुछ अच्छे मूव बनाए। उन्होंने स्विट्जरलैंड के गोलकीपर यान सोमेर को छकाते हुए गोल भी दागा लेकिन यह ऑफ साइड हो गया। मैच खत्म होने के बाद पुर्तगाल के खिलाड़ी स्टेडियम में मौजूद टीम के प्रशंसकों के अभिवादन के लिए मैदान पर ही रुक गए। रोनाल्डो हालांकि बाहर चले गए। वह संभवत: अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे क्योंकि विश्व कप के बीच में ही मैनचेस्टर यूनाईटेड और उनका नाता टूट गया है और वह अभी किसी क्लब के साथ नहीं जुड़े हैं।
इसे भी पढ़ें : फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन को लेकर रांची पुलिस ने जारी किया अलर्ट
इसे भी पढ़ें : माड़ के टब में गिरकर झुलसी दो बहनों की 13 दिन बाद मौत, प्रिंसिपल पर गिरी गाज
इसे भी पढ़ें : राज्यों में अब एंटर करेगा चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’, 13 जिलों में रेड अलर्ट
इसे भी पढ़ें : सशस्त्र बलों पर हम सभी को गर्व है : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : आत्मनिर्भर बन चुकी दीदियां हैं अन्य दीदियों के लिए ऊर्जा स्रोत : CM
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने दी बड़ी खबर, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 4 प्रशिक्षु IPS का तबादला, प्रवीण पुष्कर बने कोडरमा के एसडीपीओ








